Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मामला स्टोर्म रूम के निरीक्षण का आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    मामला स्टोर्म रूम के निरीक्षण का आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 17, 2019Updated:May 17, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हार की प्रबल संभावनाओं को भांप बौखला गए हैं चंपाई : भाजपा

    ● अपनी पराजय को प्रशासन के मत्थे मढ़कर सहानुभूति बटोरने की जुगत में महागठबंधन : दिनेश

    मतगणना के आशय से शुक्रवार दोपहर जिला प्रशासन द्वारा उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में किये गए को-ऑपरेटिव कॉलेज के निरीक्षण पर जेएमएम नेता सह महागठबंधन प्रत्याशी द्वारा आपत्ती जताए जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने चंपाई सोरेन की आपत्ति को हास्यास्पद करार दिया। कहा कि अपनी विफलता को दूसरों के मत्थे मढ़ने की पुरानी आदत रही है महागठबंधन में शामिल दलों की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर स्वयं वे भी स्ट्रांग-रूम के बाहर कार्यकर्ताओं संग पहुँचें थें। पूरे प्रकरण की जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि 23 मई को सुनिश्चित मतगणना के लिए प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया जा रहा था ताकि ससमय ज़रूरी तैयारियां पूरी की जा सके। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जमशेदपुर संसदीय सीट पर जनता ने भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में बंपर वोट दिये हैं। अपनी पराजय के प्रबल संभावनाओं को भाँपकर चंपाई सोरेन घबरा गए हैं और हार छुपाने के बहाने ढूँढ़ रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्ट्रांग रूम सीसीटीवी कैमरों से लैश है। सुरक्षा बलों की मौजूदगी के अलावे स्वयं मौके पर अस्थाई शिविर लगाकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता डटे हुए हैं, ऐसे में किसी प्रकार की गड़बड़ी कैसे संभव है। भाजपा ने दावा किया कि जिला प्रशासन पूरी तरह से तटस्थत और निष्पक्ष है। झूठे चुनावी हलफनामा जमा करने के बावजूद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चंपाई सोरेन का नामांकन रद्द नहीं किया, बल्कि सुधार के लिए अवसर दिया। उस वक्त चंपाई सोरेन और महागठबंधन के नेताओं ने प्रशासन के व्यवहार पर किसी तरह का विरोध नहीं जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि महागठबंधन के नेता केवल अपनी सुविधानुसार लोगों पर आरोप लगाना जानतें हैं। भाजपा ने जमशेदपुर संसदीय सीट को दो लाख वोटों से जीतने के अपने दावे को दुहराया।

    ● बागबेड़ा मंडल ने की स्ट्रांग रूम की निगरानी

    उधर बागबेड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में सुबह आठ बजे से स्ट्रांग रूम की निगरानी का कमान संभाला। कार्यकर्ता कोऑपरेटिव कॉलेज परिसर में बनें पार्टी के अस्थाई शिविर में डटे रहें। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला मंत्री राकेश सिंह, भाजयुमो नेता गौतम प्रसाद समेत अन्य ने कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।

    फैक्ट :उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम अमित कुमार ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण तथा मतगणना के दौरान की गई व्यवस्था का लिया जायजा
    उपायुक्त को स्ट्रांग रूम जाने से पूर्व प्रत्याशियों को करनी चाहिए थी खबर: चंपाई सोरेन
    उपायुक्त के दौरे को लेकर महागठबंधन में मची अफरा-तफरी सभी नेता पहुंचे कोऑपरेटिव कॉलेज* *तरह-तरह की चर्चाएं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहैडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article 19 मई को शहीद बैकुण्ठ शुक्ल की 85 वीं शहादत दिवस केबुल वेलफेयर एसोसिएशन हाल, केबुल टाऊन में

    Related Posts

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.