Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महा शिवरात्रि के अवसर पर होगा हरिद्वार कुंभ का पहला शाही स्नान, महंत नरेंद्र गिरि की बड़ी घोषणा
    Breaking News Headlines धर्म

    महा शिवरात्रि के अवसर पर होगा हरिद्वार कुंभ का पहला शाही स्नान, महंत नरेंद्र गिरि की बड़ी घोषणा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हरिद्वार. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (एबीएपी) के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने घोषणा की है कि अगले साल आयोजित होने वाले हरिद्वार कुंभ का पहला शाही स्नान महा शिवरात्रि के अवसर पर 11 मार्च को होगा.

    शाही स्नान के अलावा, मकर संक्रांति (14 जनवरी), मौनी अमावस्या (11 फरवरी), बसंत पंचमी (16 फरवरी), माघ पूर्णिमा (27 फरवरी) और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (13 अप्रैल) और रामनवमी (21 अप्रैल) साल के इन छह दिवसों पर भी स्नान करने के अनुष्ठान को निभाने की परंपरा है.

    सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से की मुलाकात

    हाल ही में हरिद्वार में परिषद की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने आए गिरि ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की और कुंभ मेले के लिए व्यवस्थाओं पर चर्चा की. महंत ने कहा कि, दूसरे, तीसरे और चौथे शाही स्नान का आयोजन 12 अप्रैल (सोमवती अमावस्या), 14 अप्रैल (वैशाखी और मेष संक्रांति) और 27 अप्रैल (चैत्र पूर्णिमा) किया जाएगा.

    कोविड-19 के मानकों का पालन करेंगे

    परिषद के प्रमुख ने कहा, सभी 13 अखाड़े पूरी भव्यता के साथ हरिद्वार कुंभ, 2021 में भाग लेंगे. शाही स्नान के दिनों में एक पेशवाई (जुलूस) भी निकाला जाएगा. उन्होंने आगे कहा, इस साल शाही स्नान में कुछ ही साधु-संत शामिल होंगे. मेला स्थल पर आवंटित की जाने वाली जमीन पर सभी अखाड़े अपना शिविर-छावनी व पंडाल लगाएंगे. संत भी कोविड-19 के मानकों का पालन करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने किया कोरोना पर मुख्यमंत्रियों से महामंथन, कहा-कुछ लोग इस मसले पर राजनीति कर रहे हैं
    Next Article सागर रेलवे स्टेशन पर 2 दिन तक बंधक बनाकर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    October 31, 2026

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    October 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    वर्ल्ड सिटीज डे – 31 अक्टूबर पर विशेष

    शिक्षक पात्रता परीक्षा पर जमशेदपुर में एक नवंबर को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

    जनगणना 2027: 25 जनवरी से डिजिटल शुरुआत, जातिगत गणना भी

    रांची पुलिस की जवाबी फायरिंग में राहुल दुबे गिरोह का सदस्य घायल, 6 गिरफ्तार

    कोलाबीरा में पिकअप वैन ने कार में मारी टक्कर, एयरबैग ने बचाई जान*

    नहीं रही समाजसेवी चिन्मय नायक की बड़ी मां

    जेवियर स्कूल में ‘टेक्नोवा-2026’ में बच्चों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.