Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री सत्यानंद भोगता ने किया डाढ़ा आजीविका महिला संकुल स्तरीय संगठन का उद्घाटन
    Breaking News झारखंड राजनीति

    मंत्री सत्यानंद भोगता ने किया डाढ़ा आजीविका महिला संकुल स्तरीय संगठन का उद्घाटन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *दिनांक 03/02/2020*

    *मंत्री सत्यानंद भोगता ने किया डाढ़ा आजीविका महिला संकुल स्तरीय संगठन का उद्घाटन*

    *=======================*

    चतरा : श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोगता ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर से डाढ़ा आजीविका महिला संकुल स्तरीय संगठन का उद्घाटन किया। इससे पूर्व मंत्री को महिलाओं ने झूमर और गीत के माध्यम से स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने आजीविका महिला संकुल स्तरीय संगठन का उद्घाटन फीता काट कर किया। मंच का संचालन निर्मला केरकट्टा ने किया। मौके पर जिप उपाध्यक्ष रूबी वर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी रंथू महतो, अंचल अधिकारी यामुन रविदास, जेएसएलपीएस के निशांत एक्का सहित जेएसएलपीएस और सखी मंडल की महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी है कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है। पुरूषों की तरह उनकी भागीदारी भी हर क्षेत्र में है। कहा कि हमें महिलाओं को आगे बढाने के लिए और मौके देने होंगे। इसके लिए पुरूष प्रधान समाज को अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़कर महिलाएं सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ा रही है और स्वयं का जीविकोपार्जन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके फंड से खर्च किए जाने वाली राशि में से 50 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं को खर्च करने के लिए दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि प्रत्येक महिला संगठन को दो-दो लाख रुपए सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। बताया कि जल्द ही जिले के श्रमिकाें के बीच वस्त्र का वितरण किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंत्री ने चतरा विधान सभा वासियों को दी सौगात, कई सड़कों का किया शिलान्यास
    Next Article मृतक के परिजनों से मिले मंत्री सत्यानंद भोगता, कहा पीड़ित परिवार के साथ है सरकार, हरसंभव मिलेगी मदद

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.