Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री लेसी सिंह ने जदयू के “स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान” के तहत सौंपा अपने योगदान का चेक
    Uncategorized

    मंत्री लेसी सिंह ने जदयू के “स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान” के तहत सौंपा अपने योगदान का चेक

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद डेस्क

    पटना : बिहार सरकार की वरिष्ठ मंत्री लेसी सिंह ने आज पार्टी द्वारा चलाए जा रहे स्वैच्छिक सहयोग राशि संग्रह अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ के समक्ष अपने योगदान का चेक सौंपा। लेसी सिंह ने इस अभियान को मिल रही सफलता पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ को बधाई दी और कहा कि दल की मजबूती और विस्तार में इस अभियान की महती भूमिका होगी।

    प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस मौके पर कहा कि सभी जिलों से इस अभियान का उत्साहवर्द्धक परिणाम मिल रहा है। हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस लगन और निष्ठा से बिहार की सेवा की है, दल के सभी साथी उसी अनुरूप इस अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए समर्पित भाव से लगे हुए हैं। दल के अर्थतंत्र को मजबूती मिलने से हम सफलतापूर्वक अपने भावी कार्यक्रमों को अंजाम दे पाएंगे।

    कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ ने कहा कि इस अभियान की सफलता ने हमारा मनोबल बढ़ाया है। इस अभियान में पार्टी के प्रदेश से बूथ स्तर तक की कमिटियों के साथी तथा लाखों क्रियाशील एवं प्राथमिक सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा इसकी नियमित समीक्षा कर रहे हैं। यह अभियान अभी लगातार चलेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआप ने ली तीसरी अंगराई ,जनता का विश्वास जीतने में एक बार फिर नाकाम हुई कांग्रेस
    Next Article बेगुसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    Related Posts

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    गोरखा मुद्दे का 6 महीने में होगा समाधान: अमित शाह | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    जमशेदपुर के सिदगोड़ा में सड़क हादसा, दो लोग घायल

    April 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.