भाजपा सीतारामडेरा मंडल ने मनाई “कोल गुरु लाको बोदरा” की 101 वीं जयंती
जमशेदपुर, शनिवार। भाजपा सीतारामडेरा मंडल द्वारा वरांग लिपि के रचियता ओत कोल गुरु लाको बोदरा की जयंती मनाई गई। शनिवार को मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुराना सीतारामडेरा ‘हो समाज’ में स्थित गुरु लाको बोदरा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, पवन अग्रवाल, रमेश नाग, अमर शर्मा, अरुण मिश्रा, अशोक पासवान, नंद लाल पातर, राजेश कौंडियोंग समेत मंडल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।