Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने मुख्यमंत्री गहलोत से किये सवाल, कहा फोन टेपिंग मामले की हो सीबीआई जांच
    Breaking News राष्ट्रीय

    भाजपा ने मुख्यमंत्री गहलोत से किये सवाल, कहा फोन टेपिंग मामले की हो सीबीआई जांच

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. राजस्थान में सियासी उठापटक जारी है. अब भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला है. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ऑडियो रेकॉर्डिंग पर सीएम गहलोत से पाँच सवाल पूछे हैं और फोन टेपिंग की सीबीआई जांच की मांग भी उठाई.संबित पात्रा ने राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सवाल किये कि क्या राजस्थान में सरकार ने फोन टेपिंग करवाई? अगर फोन टेपिंग हुई तो क्या उसके लिए सरकार ने नियम पालन किए? क्या गैर संवैधानिक तरीका से राजस्थान में सरकार को बचाने की कोशिश की गई है? क्या राजस्थान में सभी राजनेताओं के, चाहे वह किसी भी पार्टी से हो, सभी का फोन टेप हो रहा है? क्या राजस्थान में राज्य सरकार ने अप्रत्यक्ष आपातकाल लगा दिया है?संबित पात्रा ने उन ऑडियो रेकॉर्डिंग्स का जिक्र किया, जिससे मुख्यमंत्री गहलोत ने बागी विधायकों पर निशाना साधा और ऐक्शन भी लिया. मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा था कि उसमें विधायक खरीद-फरोख्त और सरकार गिराने की बात कर रहे थे. जहां बागी विधायक और भाजपा उन रेकॉर्डिंग को फर्जी बता रही है, वहीं मुख्यमंत्री गहलोत ने उनके 100 प्रतिशत सच्ची होने की बात कही है.गौरतलब है कि राजस्थान सरकार के ओएसडी लोकेश शर्मा ने एक ऑडिया जारी किया था और दावा किया कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह जयपुर के संजय जैन के जरिए विधायक भंवरलाल शर्मा के संपर्क में हैं. एक प्रेस नोट जारी करके बताया गया है कि भंवरलाल शर्मा ने 30 विधायकों की संख्या पूरी करने का आश्वासन दिया है. एक नहीं बल्कि तीन ऑडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें पैसे की लेनदेन की बात कही जा रही है. इस ऑडियो में लेन-देन की बात का भी दावा किया गया है. भंवरलाल जब अमाउंट की बात करते हैं तो कहा जाता है कि जो भी आश्वासन दिया गया है, पूरा किया जाएगा और वरिष्ठता का पूरा ध्यान रखा जाएगा. इसके बाद कांग्रेस ने भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसा नगर में कोरोना मरीज के अंतिम संस्कार का भारी विरोध सिटी एसपी के हस्तक्षेप के बाद सुलझा मामला
    Next Article कोरोना का कहर: 24 घंटे में सामने आये करीब 35 हजार नये मामले

    Related Posts

    जेन-जी आंदोलन में उठाई गई शिकायतें जायज हैं: मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण

    August 11, 2026

    मोहन भागवत ने जेन-जी आंदोलन पर कहा: विरोध संवाद का वैध माध्यम, शिकायतें जायज

    August 11, 2026

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जेन-जी आंदोलन में उठाई गई शिकायतें जायज हैं: मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण

    मोहन भागवत ने जेन-जी आंदोलन पर कहा: विरोध संवाद का वैध माध्यम, शिकायतें जायज

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.