भाजपा के कार्यकर्ता सेवा की राजनीति करते हैं। सत्ता हमारे लिए साधन है, गरीबों की सेवा हमारा साध्य है। इसी मूल मंत्र के साथ भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा देश सेवा में जुटे रहते हैं, चाहे सत्ता में हो या विपक्ष में। श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी हो या पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के मंत्र पर ही चलकर हर भाजपा कार्यकर्ता कार्य करता है। यही कारण है कि 2 सीट जीतने वाली भाजपा आज मोदी जी के नेतृत्व में 300 से अधिक सीटें जीतकर देश सेवा में जुटी हुई है। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने वर्चुअल माध्यम से जनसंवाद करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की एकता और अखंडता पर चोट पहुंचाई वहीं भाजपा का इतिहास रहा है कि हमेशा देश को आगे रखा है अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार में कारगिल विजय पोखरण परीक्षण जैसे देशहित के कार्य किये। आज श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश नये आयाम गढ़ रहा है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष में ही जोरदार उपलब्धियां हासिल की है। धारा 370 को समाप्त कर जम्मू कश्मीर को देश का अभिन्न अंग बनवाया। इसी प्रकार कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए भव्य राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त किया है। भारत के पड़ोसी देशों में धर्म रूप से प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देने का कानून पारित कर उन लोगों को बड़ी राहत दी है। इसी प्रकार सदियों से प्रताड़ित की जा रही मुस्लिम बहनों को भी ट्रिपल तलाक से मुक्ति दिलाई। जनसेवा के बात करें तो कोरोना के समय 8 करोड़ महिलाओं को एलपीजी सिलेंडर दिए गए हैं। इसी प्रकार जन धन योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को तीन किस्तों में 1500 रुपए, किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि के तहत ₹2000 दिए गए। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत 20 लाख करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। इसमें मध्यम छोटे व घरेलू उद्योगों के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा रही है। मोदी सरकार ने ठेले खोमचे वालों तक की सुध ली है, उन्हें भी आर्थिक सहायता दी जा रही है। आज चीन देश के लिए एक चुनौति बना हुआ। मेरी आप सबों से अपील है की चीनी सामग्रियों का बहिष्कार करें। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें। कल मोदी सरकार ने बड़ा और कठोर फैसला लेते हुए 59 चीनी एप को बंद कर दिये। ये भारत की साइबर सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है। इससे चीनी कंपनियों को बहुत मोटी कमाई होती है। मोदी सरकार के इस कदम से भारतीय एप की मांग बढ़ेगी। चीन हमारी अर्थव्यवस्था पर भी मजबूत पकड़ बनाना चाहता था। हमें उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है। हर देशवासी इसका पालन करे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने जिस प्रकार से जरूरतमंदों की सहायता की है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। मोदी आहार के माध्यम से गरीबो और जरूरतमंदों की भूख मिटाना हो या प्रवासी श्रमिकों को मोदी आहार, सैनिटाइजर, मास्क आदि उपलब्ध कराना हो, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया है।