Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वीर नायक सिदो -कान्हू की गाथा से सीखें- जल, जंगल और प्रकृति की रक्षा करना:उपायुक्त गणेश कुमार 
    Breaking News झारखंड

    वीर नायक सिदो -कान्हू की गाथा से सीखें- जल, जंगल और प्रकृति की रक्षा करना:उपायुक्त गणेश कुमार 

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वीर नायक सिदो -कान्हू की गाथा से सीखें- जल, जंगल और प्रकृति की रक्षा करना:उपायुक्त श्री गणेश कुमार

    निजाम खान

    आज जामताड़ा जिला में स्थित माँ चंचला मंदिर के समीप सिदो -कान्हू की प्रतिमा को उपायुक्त श्री गणेश कुमार (भा. प्र. से.), उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय केरकेट्टा, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री प्रधान मांझी, जिला कृषि पदाधिकारी श्री सबन गुड़िया एव्ं अन्य पदाधिकारीयों ने सोशल डीसटेंसिंग का पालन करते हुए माल्यार्पण किया और सभी वीर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी.

    *हूल क्रांति दिवस क्या है …*

    संथाली भाषा में हूल का अर्थ- विद्रोह होता है. इसे संथाल विद्रोह भी कहा जाता है. जब अंग्रेजों का जुल्म, शोषण और अत्यचार बढ़ गया था . तब अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एव्ं अन्य जाति के लोगों ने मिलकर हजारों की संख्या में अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंका . यह आजादी की पहली लडाई थी. जिसमें झारखंडी वीरों ने परंपरागत हथियारों के दम पर लड़ाई को लड़ा था . इस लडाई का नेतृत्व सिदो- कान्हू ने किया था और राजमहल के भोगनाडीह गांव से हजारों लोगों ने मिलकर- हमारी माटी छोड़ो जंग का एलान किया था. लडाई का मुख्य उद्देश्य था- जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना. जिसमें हजारों लोग शहीद हो गए. 1855 ई. में बहराइच में चाँद और भैरव को मौत की नींद सुला दिया और दूसरी ओर सिदो और कान्हू मुर्मू को पकड़कर भोगनाडीह गांव में पेड़ से लटकाकर फांसी दे दिया गया. इन्ही वीर शहीदों के याद में हर साल *30 जून को हूल दिवस* मनाया जाता है.

    उपायुक्त, जामताड़ा ने कहा कि अमर वीर सिदो- कान्हू का योगदान अमूल्य है. साथ ही हजारों लोगों के बलिदान की वजह से आज हमें आजाद और शांतिपूर्ण जीवन मिला है. यह हमारे मार्गदर्शक हैं. उपायुक्त ने कहा कि सिदो- कान्हू के योगदान को याद करते हुए सभी को जल, जंगल और प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए और प्रदूषित करने से बचना चाहिए.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा के कार्यकर्ता सेवा की राजनीति करते हैं: रघुवर दास
    Next Article अंग्रेजों हमारी माटी छोड़ों जैसी हुंकार भरी नारा दिया था सिद्धू -कान्हू: पूर्व मंत्री बाटुल

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.