Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा अध्यक्ष पद पर नड्डा की ताजपोशी आज
    Breaking News राष्ट्रीय

    भाजपा अध्यक्ष पद पर नड्डा की ताजपोशी आज

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की आज पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी हो जाएगी। दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आज पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत पार्टी के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में जेपी नड्डा को पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा और बकायदा उनके नाम का एलान भी हो जाएगा।पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मोदी सरकार में सबसे पॉवफुल मंत्री बनने के बाद जुलाई 2019 में नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद ही यह तय हो गया था कि जेपी नड्डा ही शाह के उत्तराधिकारी होंगे और अब उनके हाथ में ही भाजपा की पूरी बागडोर होगी।साल 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद जुलाई 2014 में अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। उसके बाद लगातार दो कार्यकाल तक अमित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे जिनका कार्यकाल पिछले वर्ष जनवरी में ही पूरा हो गया लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहे । अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा ने जो स्वर्णिम सफलता दर्ज की उसको आगे बनाए रखना नए अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगा।जेपी नड्डा के भाजपा अध्यक्ष पद पर ताजपोशी पर वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक गिरिजाशंकर कहते हैं कि ये सब पहले से ही तय था और चुनाव की प्रकिया केवल दिखावा मात्र है। वह कहते हैं कि भाजपा के नए अध्यक्ष चुनने की प्रकिया में कुछ भी लोकतंत्रिक नजर नहीं आ रहा। वह कहते हैं कि एक तरह से भाजपा अध्यक्ष पद पर जेपी नड्डा का चुनाव न होकर एक तरह से मनोयन हो रहा है और अब यह देखना होगा कि जेपी नड्डा अमित शाह फैक्टर से कितना मुक्त हो पाते है और उनको स्वतंत्र होकर पार्टी को चलाने के कितनी आजादी मिल पाती है। गिरिजाशंकर कहते हैं जेपी नड्डा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना मोदी-शाह की ताकत को दिखाता है और अब देखना होगा कि जेपी नड्डा रबर स्टैंप की तरह काम करते हैं या स्वतंत्र होकर निर्णय लेते है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछात्रों से ‘परीक्षा पर चर्चा’ करेंगे PM मोदी, देशभर से हुए हैं 2.6 लाख रजिस्ट्रेशन
    Next Article NRC के लिए BJP प्रतिबद्ध, बंगाल से 1 करोड़ अवैध बांग्लादेशियों को भेजेंगे वापस : दिलीप घोष

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.