Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रह्मर्षि विकास मंच, द्वारा कदमा गणेश पूजा मैदान में दो दिवसीय सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न हुआ
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म

    ब्रह्मर्षि विकास मंच, द्वारा कदमा गणेश पूजा मैदान में दो दिवसीय सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न हुआ

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्रह्मर्षि विकास मंच, द्वारा कदमा गणेश पूजा मैदान में दो दिवसीय सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न हुआ। मंच के द्वारा लगातार तीसरा वर्ष सफलतापूर्वक उपनयन संपन्न कराया गया। इस वर्ष कुल15 बरूआ का उपनयन कराया गया।
    कार्यक्रम स्थल को भव्य रूप से सजाया गया था। गया के हुलासगंज से पधारे आचार्य रंगेशजी महाराज के नेतृत्व मे आए हुए पुरोहितों द्वारा पूरी वैदिक रीति रिवाज के साथ उपनयन संस्कार कराया गया। प्रातः वेदी पूजन के साथ पूजन की शुरुआत हुई। इसके उपरांत घृतधारी की प्रक्रिया में सभी बड़ुआ के परिजनों ने अपनों से बड़ों का पांव पूजन किया। अगली विधि में सभी देवी देवताओं का आववाहन करते हुए देवपूजन की गई। इसके बाद सभी बड़ुआ के बालों में विधि के अनुसार दही की लेप लगाकर मुंडन की गई। तदोपरांत सभी बड़ुआ को कोपीन करिवस्त्र के साथ वस्त्र धारण कराया गया।अगली विधि में उपनयन की प्रक्रिया में बड़ुआ को मुंज की मेखला पुरोहितों द्वारा धारण कराई गई। इसके उपरांत वैदिक विधान से आचार्य द्वारा उपनयन के दौरान अभिषेक किए जाने के बाद सभी को नई वस्त्र में कुर्ता पाजामा धारण कराकर भीख मांगने की परंपरा को पूरा किया गया।
    अंत में आर्शीवाद के रुप मे अध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय एवं महासचिव योगेन्द्र मौआर द्वारा सभी बड़ुआ को धनराशि प्रदान की गई।
    आज अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरन महतो उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि मंच द्वारा लगातार सामाजिक हित में कार्यक्रम किया जा रहा है। इस तरह के कार्यक्रम से सिर्फ समाज ही नहीं राष्ट्र एवं देश का विकास होता है।

    इसके उपरांत संध्या बेला में आचार्य द्वारा उपनयन पर प्रवचन सुनाई गई। उन्होंने कहा कि उपनयन हमारे षोड्स संस्कारों में दसवां संस्कार है। हमारी नई पीढी इस संस्कार को भूलते जा रहे हैं। शास्त्रों के अनुसार उपनयन के लिए सटीक अवस्था 8 वर्ष है। उपनयन के बिना किसी भी बालक को धार्मिक अनुष्ठान करने का अधिकार नहीं होता है। यदि धर्म और विज्ञान का मिलन हो जाए तो पृथ्वी पर ईश्वर का वास हो सकता है।
    कार्यक्रम के दौरान सभी इकाई के अध्यक्ष एवं केन्द्रीय समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
    मंच संचालन चंदन कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन विनोद शुक्ला ने किया।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुज चौधरी, चंदन, विजयनारायण, राजेश कुमार , कमलकांत, राजेन्द्र कुंवर, श्रीनिवास ठाकुर, सुधीर सिंह, मनोज सिंह, राजीवनिवास, शशिकांत तिवारी की अहम भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article अगले महीने पहला अंतरिक्ष युद्धाभ्यास करेगा भारत, दुनिया को ताकत दिखाने की तैयारी

    Related Posts

    बच्चों ने मैदान में बनाया SHS, महिलाओं व स्वच्छता कर्मियों ने ली शपथ

    September 26, 2026

    भाजयुमो के जिला मंत्री ने प्रदूषण पर रोक के लिए एडीसी को दिया ज्ञापन

    September 26, 2026

    पिता अस्पताल में बांटते रहे दवा, बेटी वहीं बनी डॉक्टर

    September 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    क्षमतालय फाउंडेशन ट्रेनिंग के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने लगाया प्रदर्शनी मेला

    बच्चों ने मैदान में बनाया SHS, महिलाओं व स्वच्छता कर्मियों ने ली शपथ

    भाजयुमो के जिला मंत्री ने प्रदूषण पर रोक के लिए एडीसी को दिया ज्ञापन

    पिता अस्पताल में बांटते रहे दवा, बेटी वहीं बनी डॉक्टर

    जिले में 20 सड़क हादसे, 13 लोगों की मौत

    भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरवार आयोजित

    कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और पोषण पर मीडिया से संवाद

    काण्ड्रा में गूंजे सत्यनारायण भगवान के जयकारे

    अवैध खनिज परिवहन पर शिकंजा, 12 वाहन पकड़े

    घर की दीवारें टूटीं, महिला का हाथ टूटा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.