बेगूसराय : जिला एवं सत्र न्यायाधीश शमीम अख्तर ने व्यवहार न्यायालय में कार्यरत 20 न्यायालयकर्मी को नई जिम्मेदारी के साथ नए जगह पर भेजा है। सीजेएम न्यायालय के जीआर पेशकार श्री प्रकाश को रिकॉर्ड रूम की जिम्मेदारी दी गई है । रिकॉर्ड रूम में पदस्थापित नागेश मोहन सिन्हा को सीजेएम न्यायालय का जीआर पेशकार बनाया गया है। रेलवे कोर्ट में पदस्थापित अभिजीत सुमन को मुंसिफ प्रथम न्यायालय का ऑफिस पेशकार बनाया गया है। मुंसीफ प्रथम न्यायलय के ऑफिस पेशकार चंदन कुमार को मुंसिफ प्रथम न्यायालय का इजलास पेशकार बनाया गया है। मुंसिफ न्यायालय के सिरेश्तदार अतुर रसीद को मुंसिफ प्रथम और मुंसिफ द्वितीय का सिरेश्तदार बनाया गया है। अकाउंट ऑफिस में पदस्थापित राकेश कुमार को मंझौल एसडीजेएम न्यायालय का ऑफिस पेशकार बनाया गया है। फास्ट ट्रैक द्वितीय न्यायालय में पदस्थापित नयन कुमार को अकाउंट ऑफिस भेजा गया है । पेशकार सुनील कुमार झा को मंझौल एसडीजेएम न्यायालय का इजलास पेशकार बनाया गया । सिरेश्तदार मोहम्मद अंसार अहमद को मुंसिफ द्वितीय न्यायालय का इजलास पेशकार बनाया गया। पेशकार गणेश चौधरी को तेघड़ा एसीजेएम न्यायालय का इजलास पेशकार बनाया गया। पेशकार ज्योति कुमारी को तेघरा एसीजेएम न्यायालय का ऑफिस पेशकार बनाया गया। पेशकार शैलेश कुमार को तेघरा मुंसिफ न्यायालय का इजलास पेशकार बनाया गया। पेशकार आफताब अनीश को एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस भेजा गया। पेशकार सुभाष कुमार को एसीजेएम पंचम का इजलास पेशकार बनाया गया। पेशकार जौहर अली को बलिया एसीजेएम न्यायालय का इजलास पेशकार बनाया गया। पेशकार राकेश कुमार प्रथम को बलिया न्यायालय में सिरेश्तदार एवं प्रभारी नाजिर बनाया गया। पेशकार शक्ति कुमार भारती को इजलास एवं ऑफिस पेशकार न्यायिक दंडाधिकारी नेहा कुमारी भलोटिया न्यायालय का बनाया गया। पेशकार कुमार शिशुपाल को एक्साइज न्यायालय द्वितीय का ऑफिस पेशकार बनाया गया। पेशकार जयप्रकाश को नजारत में केशियर बनाया गया। पेशकार राजीव कुमार तिवारी को न्यायिक दंडाधिकारी मोहिनी कुमारी न्यायालय का इजलाश एवं को आफिस पेशकार बनाया गया है।