Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय जमशेदपुर द्वारा होटल जिंजर, बिष्टुपुर, में प्रातः 11:00 बजे बिल्डर्स सह एमएसएमई सम्मेलन का आयोजन किया गया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय जमशेदपुर द्वारा होटल जिंजर, बिष्टुपुर, में प्रातः 11:00 बजे बिल्डर्स सह एमएसएमई सम्मेलन का आयोजन किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर। बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय जमशेदपुर द्वारा होटल जिंजर, बिष्टुपुर, में प्रातः 11:00 बजे बिल्डर्स सह एमएसएमई सम्मेलन का आयोजन किया गया । उक्त बैठक में शहर के सभी गणमान्य बिल्डर्स एवं उद्योगपति उपस्थित रहें । बैठक का मूल उद्देश्य जमशेदपुर शहर के जन साधारण की मूल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बिल्डर साथियों के साथ बुनियादी ढांचे के निर्माण और लोगों को किफायती दर पर आवास सुविधाएं प्रदान करने की योजनाओं, त्वरित ऋण प्रोसेसिंग के विविध प्रावधान, उनकी उपयोगिता पर विचार – विमर्श करना था । इस अवसर पर विभिन्न एमएसएमई ग्राहकों को भी आमंत्रित किया गया। बैंक द्वारा एमएसएमई इकाइयों के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था में किए जा रहे एक महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से प्रस्तुति दी गई ।कार्यक्रम के दौरान बैंक द्वारा ग्राहक केंद्रित विभिन्न पहल के साथ-साथ बैंक के प्रमुख एमएसएमई उत्पाद – बड़ौदा कॉन्ट्रैक्टर स्कीम, बड़ौदा प्रीमियम लैप, वाणिज्यिक वाहन, निर्माण खनन उपकरण, बड़ौदा हेल्थ केयर आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राहकों ने बैंक अधिकारियों के साथ अपने अनुभव और प्रतिक्रिया साझा किए । बैंक द्वारा ग्राहकों को यह आश्वासन दिया गया कि वह एमएसएमई इकाई को अपने समर्थन जारी रखने एवं व्यवसाय विकास में हर संभव प्रयास के साथ – साथ हर रूप में बैंकिंग भागीदार रहने के लिए प्रतिबद्ध है । उक्त बैठक में बैंक की ओर से अंचल प्रमुख एवं महाप्रबंधक, भुवनेश्वर अंचल श्रीमती स्वप्ना बंदोपाध्याय, जमशेदपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख एवं सहायक महाप्रबंधक श्री मनीष प्रकाश सिन्हा, मिड कॉर्पोरेट शाखा प्रमुख एवं सहायक महाप्रबंधक श्री सच्चिदानंद सिन्हा, जमशेदपुर क्षेत्र के उप क्षेत्रीय प्रमुख श्री सुनील कुमार साहा, एसएमई प्रमुख श्री बंसीधर पाण्डे एवं अन्य कार्यपालकगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहें ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी के अंबानी-अडाणी बयान पर बोले खड़गे, ‘दोस्त-दोस्त ना रहा’
    Next Article विनित चौधरी अपने मामा से प्रेरित होकर आज पहली बार सिंगल डोनर प्लेटलेट्स का दान किया

    Related Posts

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    July 14, 2026

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिनेश कुमार ने दिलाई शपथ

    July 14, 2026

    जगन्नाथ रथ यात्रा जमशेदपुर: 16 जुलाई को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्ग बंद

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक को श्रद्धांजलि

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

    लुटता अंतिम जन: डिजिटल भारत की अधूरी सुरक्षा का कड़वा सच

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिनेश कुमार ने दिलाई शपथ

    जगन्नाथ रथ यात्रा जमशेदपुर: 16 जुलाई को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्ग बंद

    जेएनएसी में नमस्ते दिवस का आयोजन: स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    दिनेश कुमार को पश्चिम बंगाल भाजपा नेतृत्व से मिला सम्मान पत्र, संगठनात्मक योगदान की सराहना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.