Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार सरकार की किरकिरी से नाराज नीतीश ने प्रधान सचिव को लगाई लताड़
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार सरकार की किरकिरी से नाराज नीतीश ने प्रधान सचिव को लगाई लताड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार में कोरोना विस्फोट के बाद से स्थिति बहुत खराब है. अचानक बड़ी संख्या में कोरोना मरीज सामने और स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से सीएम नीतीश कुमार सरकार की व्यापक स्तर पर किरकिरी हुई है. विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर दिल्ली से लेकर पटना तक नीतीश कुमार की सरकार हमला बोल दिया है. विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर लोगों की जान की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है.

    इससे सकते में आए मुख्यमंत्री नीतीश ने इस मुद्दे पर बुलाई गई कैबिनेट बैठक में राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत की जमकर क्लास लगा दी.

    माना जा रहा है कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने सीएम नीतीश कुमार से प्रधान स्वास्थ्य सचिव की शिकायत की थी. मंगल पांडे ने बताया था कि प्रधान सचिव उनकी बात नहीं सुनते हैं. स्वास्थ्य विभाग में सिर्फ अपनी मनमानी करते हैं.

    काम नहीं संभलता तो छोडि़ए विभाग

    बैठक के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को सख्त लहजे में कहा कि कोरोना टेस्ट 20 हजार प्रतिदिन नहीं हुआ तो आपके खिलाफ कार्रवाई करेंगे. नीतीश ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से कहा कि अगर आपसे विभाग नहीं संभलता तो छोडि़ए विभाग.

    100 कोविड-19 बेड की व्यवस्था करने का आदेश

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार की किरकिरी के बाद कैबिनेट बैठक में इतने खफा थे कि अनुमंडल स्तर पर हॉस्पिटल में 100 कोविड-19 बेड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. राज्य सरकार के सभी सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की भरपूर व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने को कहा. जिलों के मरीज़ों का जिलों में इलाज करने की व्यवस्था करने को कहा, ताकि पटना के हॉस्पिटलों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े.

    दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत

    सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेश के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि जब दिल्ली में रोज 38 हजार टेस्ट हो सकते हैं तो बिहार में क्यों नहीं? सीएम ने कहा कि पिछले 14 साल में उनके सामने ऐसी परिस्थिति नहीं आई है. जल्द कोरोना की जांच बढ़ाएं नहीं तो लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब चंबल में 3 लाख हेक्टेयर भूमि कृषि योग्य होगी, मोदी सरकार की यह है योजना
    Next Article इंडिया के लिए गोल्ड मैडल जीतने वाला खिलाड़ी पेट पालने बेच रहा मिट्टी का मटका

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    प्रिन्स खान गैंग पर बड़ा खुलासा, आरोप-प्रत्यारोप के बीच निष्पक्ष जांच जरूरी

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.