Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के बगहा में सुरक्षाबलों ने मार गिराये चार दुर्दांत नक्सली
    Breaking News Headlines अपराध बिहार

    बिहार के बगहा में सुरक्षाबलों ने मार गिराये चार दुर्दांत नक्सली

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार के बगहा जिले में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान एक नक्सली कैंप को तबाह कर दिया है. सुरक्षाबलों के इस ऑपरेशन में चार दुर्दांत नक्सलियों के मार गिराया है. उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गयी है. इस स्पेशल ऑपरेशन में मारे गये चारों नक्सलियों की शिनाख्त चल रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि इनमें से एक सब-जोनल कमांडर बिपुल भी मारा गया है.गौरतलब है कि सुरक्षाबलों की ये स्पेशल टीम पिछले 3 दिनों से इस ऑपरेशन को गोपनीय तरीके से चला रही थी, जिसके फलस्वरूप शुक्रवार को ये सफलता हाथ लगी है. एसटीएफ और एसएसबी अन्य नक्सलियों की तलाश में सचज़् ऑपरेशन शुरू कर दी है.बताया जा रहा है कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में नक्सलियों के छुपे होने की सूचना एसटीएफ को मिली थी. इसके बाद एसटीएफ ने एसएसबी के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सर्च ऑपरेशन के दौरान ही नक्सलियों ने एसटीएफ और एसएसबी पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्यवाही में अबतक चार नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है. तीन एसएलआर समेत चार आम्र्स भी बरामद किए गए हैं. नक्सलियों की पूरी टीम को पकडऩे के लिए अभी सर्च ऑपरेशन जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वचालित रूप से पानी भी निकले और विभाग जल संरक्षण की व्यवस्था भी करें: जिप सदस्य सुभद्रा
    Next Article देश में 24 घंटे में सामने आये कोरोना संक्रमण के 26502 नए मामले

    Related Posts

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली

    November 5, 2026

    दीपावली — प्रकाश का पर्व और देवी काली की आराधना

    November 5, 2026

    लोकतंत्र में बहस जरूरी, सियासी तमाशा नहीं!

    November 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली

    दीपावली — प्रकाश का पर्व और देवी काली की आराधना

    लोकतंत्र में बहस जरूरी, सियासी तमाशा नहीं!

    मन की शांति में ही जीवन की सच्ची समृद्धि

    1xbet Download App Guide: Install, Register & Play Safely

    Comment installer 1xBet sur Android : ce qu’il faut savoir

    Base APK 1xBet : aperçu et options

    आज एक घंटे चलेगा ‘#DownloadECINet’ अभियान, युवाओं से भागीदारी की अपील

    मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए टू की पांचवीं बैठक, चुनावी पाठशाला भी आयोजित

    गुरुचरण महतो ‘अपवाद’ को मिलेगा मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.