बिरनी/गिरीडीह:बिरनी के एक युवक की मौत महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हो गई।इस घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि बिरनी प्रखण्ड के खरटी गांव निवासी रामु वर्मा 40 वर्ष पिता महादेव वर्मा महाराष्ट्र के मुंबई शहर में कई वर्षों से परिवार चलाने के लिए मेहनत मजदूरी करता था जिसकी मौत बीते मंगलवार के देर रात हो गई मृतक के साथ रहने वाले लोगो ने इस घटना की जानकारी फोन से मृतक के परिजनों को दिया साथ ही यह भी बताया कि मृतक को बुखार था रात में खाना खाने के बाद अपने रूम में सोया लेकिन सुबह देर तक नही उठने के बाद लोगो ने उसे जगाने का प्रयास किया तबतक उसकी मौत हो चुकी थी ।इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है ।मृतक अपने पीछे पत्नी दो लड़की और एक लड़का को छोड़ गया।