Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बारिश से बाधित मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराया
    Breaking News Headlines

    बारिश से बाधित मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कार्डिफ: श्रीलंका ने मंगलवार को आईसीसी विश्व कप-2019 में सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेल गए बारिश से बाधित मैच में अफगानिस्तान को 34 रनों से हरा दिया. श्रीलंकाई टीम अच्छी शुरुआत के बाद भी 36.5 ओवरों में 201 रनों पर ढेर हो गई. 33 ओवरों में जब श्रीलंका ने 8 विकेट पर 182 बना लिए थे तभी बारिश आ गई. इसी कारण मैच 41 ओवर प्रत्येक पारी किया गया और अफगानिस्तान को 187 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला. अफगानिस्तान इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 32.4 ओवरों में 152 रनों पर ढेर हो गई. श्रीलंका की इस जीत में नुवान प्रदीप का स्पैल अहम रहा जिसने अफगानिस्तान के मध्य और निचले क्रम को जल्दी पवेलियन लौटा दिया. प्रदीप ने चार विकेट लिए. लसिथ मलिंगा ने तीन, इसुरू उदाना, थिसारा परेरा को एक-एक विकेट मिला. एक बल्लेबाज रन आउट हुआ. अफगानिस्तान ने अपना पहला विकेट 34 के कुल स्कोर पर खोया. मलिंगा ने मोहम्मद शाहजाद (7) को पवेलियन की राह दिखाई. आठ रन बाद रहमत शाह (2) उदाना का शिकार हो गए. प्रदीप ने 44 के कुल स्कोर पर हजरतउल्लाह जाजई (30) का विकेट ले अफगानिस्तान को तीसरा झटका देकर परेशान कर दिया. प्रदीप ने ही हसमातुल्लाह शाहिदी (4) का विकेट अफगानिस्तान का स्कोर चार रनों पर 57 रन कर दिया. इसी स्कोर पर थिसारा परेरा (11) ने मोहम्मद नबी को पवेलियन की राह दिखा अफगानिस्तान का पांचवां विकेट टपका दिया. यहां से कप्तान गुलबदीन नैब (23) और नाजीबुल्लाह जादरान (43) ने टीम को संभाला. दोनों ने छठे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी पर टीम की जीत निर्भर थी. दोनों के लिए सब कुछ सही जा रहा था, लेकिन प्रदीप की गेंद पर 121 के कुल स्कोर पर नैब को पगबाधा करार दे दिया गया. इस पर नैब ने रिव्यू लिया जो असफल रहा. प्रदीप ने दो रन बाद राशिद खान की गिल्लियां बिखेर अफगानिस्तान को सातवां झटका दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजियो का तोहफा, मुफ्त में देखें विश्व कप क्रिकेट मैच
    Next Article अमित शाह का जम्मू-कश्मीर के परिसीमन पर बाकी मंत्रियों के साथ मंथन

    Related Posts

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.