Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबा सिध्देश्वर नाथ के दर्शन से हो जाते है मनोकामना पूर्ण
    Uncategorized

    बाबा सिध्देश्वर नाथ के दर्शन से हो जाते है मनोकामना पूर्ण

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राहुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

    गोपलगंज : थावे के विदेशीटोला पंचायत में स्थित शिवस्थान में एतिहासिक बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर परिसर से सोमवार के दिन अखण्ड अष्टयाम के पूर्णाहुति के बाद शिव पार्वती ,राम सीता ,राधा कृष्ण,भारत माता और हनुमान की शोभा यात्रा हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ निकला । मनमोहक शोभा यात्रा में भगवान शिव,पार्वती, गणेश व हनुमान के साथ ही कार्तिकेय और कई भूत पिशाच के रूप में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। झांकी शिवस्थान से निकलकर विदेशीटोला गांव होते हुए थावे बाजार ,स्टेशन चौक, बस स्टैंड व दुर्गामंदिर होते हुए पुनः शिवस्थान मंदिर में पहुँची । झांकी में काफी संख्या में महिला और पुरूष भाग लिए। यहाँ प्रत्येक शनिवार के दिन आदर्श मंडली द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। यह मंदिर लगभग आठ कट्ठा में फैला हुआ है। आज भी दूर दूर जगहों से श्रद्धालु अपनी मनोकामना को पूर्ण कराने के लिये बाबा के दरबार मे आते है ।शिवरात्रि के पावन मौके पर मंदिर परिसर में सोमवार के दिन अखंड अष्टयाम का पूर्णाहुति हुआ। पुजारी राघव गिरी ने बताया की शोभा यात्रा के साथ मंगलवार के दिन महा शिवरात्री के दिन जलाभिषेक के साथ ही रात्रि में शिव विवाह का भव्य आयोजन किया जाएगा। परम्परा के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन मंदिर स्थित परिसर में मेला का भी आयोजन होता है।झांकी के दौरान सुदामा गिरी, अर्जुन गिरी, पासपति प्रसाद, रामाजी प्रसाद, बिरेन्द्र प्रसाद यादव, अजय कुमार , चन्द्रशेखर शर्मा, विरेन्द्र मांझी, रंजन यादव, जितेंद्र गिरी,सुरेन्द्र गिरी,उमेश यादव, नारायण जी प्रसाद, मुखिया मनीष कुमार गुप्ता,सरपंच विमलेश पांडेय ,धीरज श्रीवास्तव, भोला चौरशिया , सूर्यनाथ मांझी,शम्भू ब्यास ,ब्रह्मा जी प्रसाद ,अशोक बैठा ,मुन्ना शर्मा,कन्हैया खरवार आदि काफी संख्या में शिवभक्त शामिल थे।

    कड़ी ब्यवस्था के बीच निकली झाँकी

    थानाध्यक्ष किरण शंकर के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।जिसमे महिला पुलिस भी शामिल थी। झाँकी के दौरान भीड़ को नियंत्रण करने के लिए एएसआई सुनील कुमार यादव ,अशोक कुमार आदि पुलिस बल लगे हुए थे।जिनके देखरेख में पूरे क्षेत्रों झाँकी का भ्रमण कराया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलछवार में बिजली विभाग की छापेमारी में चार उपभोक्ताओं का कटा कनेक्शन
    Next Article प्राकृतिक शिव लिंग पर जला भिषेक करने के भक्तों की उमड़ी भीड़

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.