Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा कॉलोनी में जुस्को के द्वारा पानी आपूर्ति को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया
    Breaking News झारखंड

    बागबेड़ा कॉलोनी में जुस्को के द्वारा पानी आपूर्ति को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *बागबेड़ा कॉलोनी में जुस्को के द्वारा पानी आपूर्ति को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया*

    बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में जुस्को के द्वारा संचालित कर जलापूर्ति लाने हेतु बागबेड़ा कॉलोनी में हस्ताक्षर अभियान शुभारंभ किया गया है। बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के 1140 क्वार्टर से प्रत्येक मुख्य व्यक्ति के हस्ताक्षर करवा कर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हस्ताक्षर युक्त आवेदन सौंपी जाएगी।
    बागबेड़ा कॉलोनी में अब तक 200 लोगों का हस्ताक्षर हो चुका है। शेष स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रत्येक घरों के मुख्य व्यक्ति से हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर उप मुखिया सुनील गुप्ता, बागबेड़ा कॉलोनी झामुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिन्हा, मनोज राय, पिंकू, अवध उपस्थित थे । इस कार्य को बागबेड़ा कॉलोनी निवासियों ने अभिवादन किया एवं विधायक संजीव सरदार जी की प्रसंशा की।

    विधायक संजीव सरदार जी ने बागबेड़ा कॉलोनी निवासिओं को आश्वासन दिया है कि वह बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना को जुस्को के द्वारा संचालित किए जाने के लिय, जुस्को के द्वारा नए सिरे से इसकी प्राक्कलन राशि, जिला उपायुक्त के द्वारा इस योजना का प्रस्ताव एवं सार्वजनिक याचिका बनवा कर इस योजना के प्रस्ताव को सरकार से पारित कराने का प्रयाश करेंगे ।

    विदित हो कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बागबेड़ा कॉलोनी में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना को जुस्को के द्वारा संचालित किए जाने को लेकर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के द्वारा दिनाक 8- जून – 2020 को जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को एक मांग पत्र सौंपा गया था । सौपे गए मांग पत्र में कहा गया था कि विगत साढ़े 4 साल के दौरान ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति बागबेड़ा कॉलोनी वासियों को आज तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में असमर्थ है। बार-बार कभी बिष्टुपुर फिल्टर पंप हाउस का मोटर तो कभी बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी पंप हाउस का मोटर जल जाने से आज तक नियमित रूप से शुद्ध पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है एवं कई घरों में पानी नहीं के बराबर मिल रही है। जिससे शुद्ध पानी पीने के लिए कलौनी वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए यह योजना जुस्को के द्वारा संचालित करने की मांग की गई थी ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम के अपर उपायुक्त (एडीसी) द्वारा पोटका प्रखंड अंतर्गत तेंतला पंचायत में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया गया
    Next Article कहीं मरीज डिप्रेशन के शिकार ना हो जाए, चिकित्सकों द्वारा कराया जा रहा है योगा व अध्यात्मिक बातें

    Related Posts

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    August 10, 2026

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर जताया भरोसा, कहा- मांगों पर होगी गंभीर कार्रवाई

    August 10, 2026

    झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर जताया भरोसा, कहा- मांगों पर होगी गंभीर कार्रवाई

    झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान

    झारखंड बंद: भाजपा ने लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया

    झारखंड बंद: भाजपा ने लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया

    JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा विवाद: लाठी, आंसू गैस और बैरिकेड से नहीं थमेगा युवाओं का आक्रोश

    JPSC-JSSC की भर्ती परीक्षाओं को लेकर युवाओं का आक्रोश: लाठी और आंसू गैस से नहीं थमेगा विरोध

    ABVP का विधानसभा घेराव 11 अगस्त को: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हजारों छात्र करेंगे मार्च

    हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो ने रोपे 51 पौधे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.