निजाम खान
जामताड़ा: इन दिनों जामताड़ा के उदलबनी स्थित कोविड हॉस्पिटल में मरीजों को डॉ दुर्गेश झा व डॉ अजीत कुमार दुबे संयुक्त रूप से योगा करा रहे हैं। साथ ही आध्यात्मिक बातें अर्थात अच्छी-अच्छी बातें भी मरीजों से कर रहे हैं ।मौके पर श्री झा व श्री दुबे ने संयुक्त रूप से कहा की योग करने से व अच्छी-अच्छी बातें करने से लोग डिप्रेशन के शिकार नहीं होते हैं। गौरतलब है कि इस लॉकडाउन के दरमियान देश में जाने-माने हस्तियों के आत्महत्या की बातें सामने आई ।यही नहीं जामताड़ा जिला में 36 घंटे के भीतर चार लोगों के आत्महत्या करने की बात सामने आई। ऐसे में चिकित्सकों द्वारा कोविड हॉस्पिटल के मरीजों को योगा कराकर व अच्छी बातें करा कर मरीजों को डिप्रेशन के शिकार से बचाया जा रहा है ।जो कि चर्चा का विषय बना है ।यही नहीं इसमें अच्छे खासे मरीजों के ठीक होने में परिणाम भी देखे जा रहे हैं।डॉक्टर दुर्गेश झा ने कहा 10 ट्रू नेट नेगेटिव मरीजों का रिपोर्ट नेगेटिव आया है। यहा सब योगा का भी परिणाम है।

