Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बच्चो की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए बंद किये गए है सभी आंगनबाड़ी केंद्र:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    बच्चो की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए बंद किये गए है सभी आंगनबाड़ी केंद्र:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    *■ बच्चो की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए बंद किये गए है सभी आंगनबाड़ी केंद्र:- उपायुक्त….*
    ==================
    *■ कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर उपायुक्त ने सभी आंगनबाड़ी कर्मियों, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक व उचित दिशा निर्देश….*
    ==================
    कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती नैंसी सहाय के निर्देशानुसार देवघर जिला अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित 03 वर्ष से 06 वर्ष के बच्चों के लिए शाला पूर्व शिक्षा को तत्काल प्रभाव से दिनांक 14.04.2020 तक स्थगित किया जाता है। इसके अलावा सभी लाभुक वर्ग यथा 06 माह से 06 वर्ष तक के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं एवं SAM बच्चों को पूरक पोषाहार उनके घर पर आंगनबाड़ी कर्मियों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही आंगनबाड़ी कर्मियों द्वारा सभी लाभुक एवं उनके परिजनों को प्रेरित किया जाएगा कि विशेषकर वृद्धजन एवं 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे यथासंभव अपने घर से बाहर ना निकले।
    इसके अलावे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि आंगनबाड़ी कर्मी द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी लाभुक एवं उनके परिजनों को प्रेरित किया जाएगा कि घर व आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा समय-समय पर साबुन से अच्छी तरह से अपने हाथों को स्वच्छ रखें। इसके अलावा सभी आंगनबाड़ी कर्मी ये सुनिश्चित करेंगे कि टीकाकरण का कार्य जारी रहें। कोरोनो वायरस के खतरे को देखते हुए यदि किसी लाभुक या उनके परिवार के लोगों को खासी, बुखार, सांस लेने में कठिनाई हो तो आंगनबाड़ी कर्मी संबंधित स्वास्थ्य कर्मी अथवा स्वास्थ्य केंद्र को इसकी अभिलंब सूचना देंगे। यदि लाभुक का कोई परिजन हाल के दिनों में विदेश से आया हो तो आंगनबाड़ी कर्मी इसकी सूचना भी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी अथवा स्वास्थ्य केंद्र को अभिलंब जानकारी से अवगत कराएंगे। स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड द्वारा कोरोना वायरस के संबंध में सभी दिशा निर्देशों को पूर्णतः पालन आंगनबाड़ी कर्मियों द्वारा किया जाएगा। साथ ही उपरोक्त सभी कार्यों में पोषण सखी द्वारा आंगनबाड़ी कर्मियों को पूर्ण रूप से सहयोग किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकल सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करें और सभी अपने घरों के अंदर हीं रहने की कोशिश करें: उपायुक्त
    Next Article प्रशानं द्वारा किया गया जनता कर्फ्यू का प्रचार -प्रसार

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.