Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कल सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करें और सभी अपने घरों के अंदर हीं रहने की कोशिश करें: उपायुक्त
    Breaking News Headlines झारखंड

    कल सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करें और सभी अपने घरों के अंदर हीं रहने की कोशिश करें: उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दिनांक 19.03.2020 को देश के नाम संदेश के आलोक में उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) ने सभी जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि वे इस रविवार अर्थात 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक जनता कफ्र्यू का पालन करें और सभी अपने घरों के अंदर हीं रहने की कोशिश करें। साथ हीं दूसरों को भी ऐसा करने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जनता कफ्र्यू वास्तव में केयर फाॅर यू है, जो कि कोरोना वायरस के प्रसार पर रोकथाम लगाने हेतु आम जनता के द्वारा लोगों के हित के लिए हीं है। इसलिए हम सभी को चाहिए कि हम स्वेच्छा से इसका पालन करें एवं बिना किसी अत्यंत आवश्यक कार्य के अपने घरों से बाहर निकलने से परहेज करें।
    इसके अलावे उपायुक्त द्वारा कहा गया कि बहुत से ऐसे साहसी लोग हंै, जो कि कोरोना वायरस नामक इस महामारी से दिन-रात लड़ रहे हैं और कोरोना वायरस से खतरे के बीच दूसरों की निःस्वार्थ सेवा कर रहें हैं जैसे- चिकित्सक, मेडिकल कर्मी, सुरक्षा कर्मी, सरकारी सेवक, मीडिया कर्मी, एयर लाइन स्टाफ, बस, टेªन, आॅटो ड्राईवर आदि एवं वैसे सभी लोग जो आम लोगों के जरूरत के समानों को हाॅम डिलिवरी के माध्यम से उनके घरों तक पहुंचा रहें है। ऐसे में कोरोना वायरस के खतरे के बीच दूसरों की सेवा करने वाले इन लोगों के मनोबल वृद्धि हेतु एवं देश के प्रति इनके निःस्वार्थ सेवा-भाव के लिए इनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी के संदेशानुसार आम लोगों से अपील है कि सभी लोग 22 मार्च के शाम 5 बजे अपने घरों के बालकनी अथवा दरवाजे के समीप खड़े होकर 5 मिनट तक ताली बजाकर अथवा घंटी बजाकर करतल ध्वनि के साथ उनका आभार व्यक्त करें।
    साथ हीं उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक फैलायें एवं दिनांक 22 मार्च, 2020 के शाम 5 बजे सभी शहरी स्थानीय निकाय, पंचायती राज संस्थाएं, अग्निशमन सेवाएं, पुलिस सेवा एवं सिविल डिफेन्स व अन्य औद्योगिक संस्थाएं सायरन बजाकर लोगों को इसकी सूचना देंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुड़ की चाय पीने से कोरोना वायरस खत्म होने की बात को खानकाहे बुखारिया के पीर ने अफवाह बताएं
    Next Article बच्चो की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए बंद किये गए है सभी आंगनबाड़ी केंद्र:उपायुक्त

    Related Posts

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    November 9, 2026

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    November 9, 2026

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    November 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    आजादनगर थाना क्षेत्र देर रात गोलीबारी

    टाटा वर्कर्स यूनियन ने कैंसर मरीजों के लिए 114 बेड वाले विश्राम गृह का किया उद्घाटन

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.