Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल: टीएमसी छोड़ भाजपा में आने वाले राजीव बनर्जी को मिली ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा
    Breaking News Headlines राजनीति

    बंगाल: टीएमसी छोड़ भाजपा में आने वाले राजीव बनर्जी को मिली ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) छोड़कर भाजपा में नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। इसी बीच पिछले हफ्ते टीएमसी छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व वन मंत्री राजीव बनर्जी को गृह मंत्रालय ने ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। वहीं देशभर में यात्रा के दौरान उन्हें ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।पिछले हफ्ते शुक्रवार को टीएमसी छोड़ने के बाद, बनर्जी शनिवार को चार अन्य टीएमसी नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। डोमजूर से विधायक रहे राजीव बनर्जी पिछले कुछ हफ्तों से टीएमसी नेताओं के एक वर्ग के खिलाफ अपनी शिकायतें कर रहे थे। वह अब उन टीएमसी नेताओं और विधायकों की कड़ी में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने हाल ही में ममता बनर्जी खेमे को छोड़ा है और भाजपा में शामिल हुए हैं।बनर्जी की सुरक्षा ऐसे समय पर बढ़ाई गई है जब पिछले साल दिसंबर में पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर हमला हुआ था। हमले के बाद, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय को जेड श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ कार दी गई थी। वहीं सुवेंदु अधिकारी को भी जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद राजीव ने कहा था, ‘मैंने आज विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। मैं अभी भी पार्टी का सदस्य हूं। लेकिन मैं अभी तक मानसिक रूप से कोई कदम उठाने के लिए तैयार नहीं हूं। मेरा मानना है कि लोगों के लिए अच्छा करना, गतिशील लोकतंत्र में पार्टी की संबद्धता आवश्यक है।’उन्होंने कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजे अपने त्याग पत्र में लिखा था, ‘पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करना बहुत सम्मान और सौभाग्य की बात है। इस अवसर को पाने के लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं और सभी को धन्यवाद देता हूं।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article Budget 2021: सैन्य आधुनिकीकरण के लिए उम्मीद से कम, पर 15 साल का सबसे बड़ा आवंटन

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.