Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्लाज्मा थेरेपी इलाज के लिए प्रभावी नहीं, रोक पर कर रहे विचार: आईसीएमआर
    Headlines राष्ट्रीय

    प्लाज्मा थेरेपी इलाज के लिए प्रभावी नहीं, रोक पर कर रहे विचार: आईसीएमआर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने प्लाज्मा थेरेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है. आईसीएमआर ने कहा कि वो प्लाज्मा थेरेपी को नेशनल हेल्थ क्लीनिकल प्रोटोकॉल से हटाने पर विचार कर रहा है. आईसीएमआर ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कई अध्ययनों ने पहले भी कहा है कि मृत्यु दर को कम करने के लिए प्लाज्मा थेरेपी बहुत प्रभावी नहीं है.

    बता दें कि आईसीएमआर इससे पहले कई बार प्लाज्मा थेरेपी पर सवाल उठा चुका है. हाल ही में उसने कहा था कि कोरोना के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी की जगह अब एंटीसेरा को विकल्प के रूप में इस्तेमाल में लाया जा सकता है. आईसीएमआर ने दावा किया कि उसने कोरोना के इलाज के लिए जानवरों के रक्त सीरम का इस्तेमाल करते हुए हाइली प्योरिफाइड एंटीसेरा विकसित किया है.

    आईसीएमआर के वैज्ञानिक विज्ञानी डा.लोकेश शर्मा ने कहा कि कि एंटीसेरा जानवरों से मिला ब्लड सीरम है, जिसमें खास एंटीजन के खिलाफ एंटीबॉडीज होती हैं. खास बीमारियों के उपचार में इनका इस्तेमाल किया जाता है.

    कोरोना काल में आया चर्चा में

    प्लाज्मा थेरेपी कोरोना संकट काल में चर्चा में आया. कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों के शरीर से लिए गए प्लाज्मा को कोरोना के एक्टिव मरीजों के शरीर में डाला जाता है. जिससे उस मरीज के शरीर में कोरोना से लडऩे की एंटीबॉडी बन जाती है. कोरोना वायरस के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल दुनिया के कई अन्य देशों में किया जा रहा है. भारत के अलावा अमेरिका, स्पेन, दक्षिण कोरिया, इटली, टर्की और चीन समेत कई देशों में इसका इस्तेमाल हो रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्कंदमाता के रहस्य: करें ये पूजा मिलेगा मनचाहा फल
    Next Article किडनी स्टोन में फायदेमंद है नींबू पानी, जानें 10 लाजबाव फायदे

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.