Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रेसीडेंट बनते ही मुस्लिम ट्रैवल बैन को खत्म कर सकते हैं जो बाइडन, डबलूएचओ में फिर होगी एंट्री
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    प्रेसीडेंट बनते ही मुस्लिम ट्रैवल बैन को खत्म कर सकते हैं जो बाइडन, डबलूएचओ में फिर होगी एंट्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाशिंगटन. जो बाइडन बस कुछ ही घंटों के भीतर अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बन जाएंगे. माना जा रहा है कि राष्ट्रपति बनते ही वो डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के कई फैसलों को तुरंत पलट देंगे. ऐसा वो अपने प्रचार भाषणों के दौरान भी कहते रहे हैं. खबरों के मुताबक वो पहले दिन ही ट्रंप प्रशासन द्वारा मुस्लिम मेजॉरिटी वाले देशों पर लगाए ट्रैवल बैन को खत्म कर सकते हैं.

    इसके अलावा अमेरिका-मेक्सिको के बीच बॉर्डर वॉल कंस्ट्रक्शन को बंद करने का ऑर्डर भी बाइडन प्रशासन द्वारा दिया जा सकता है. साथ ही ट्रंप द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन से हटने के फैसले को भी बाइडन तुरंत बदलेंगे.

    गौरतलब है कि ट्रंप ने मई 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका के अलग होने की घोषणा कर दी थी. चीन पर हमला करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, चीन ने डब्लूएचओ को गुमराह किया है. चीन ने हमेशा चीजों को छिपाया है. कोरोना पर चीन को जवाब देना ही होगा. पूरी दुनिया के सामने जवाब देना ही होगा.

    ट्रंप ने कहा कि डब्लूएचओ पूरी तरह से चीन के नियंत्रण में है. इसलिए हम विश्व स्वास्थ्य से अपना नाता तोड़ रहे हैं. इसके बाद जुलाई महीने में अमेरिका आधिकारिक तौर पर डबलूएचओ से अलग हो गया था.

    बाइडन कुल 17 आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे

    दरअसल शपथग्रहण के बाद पहले दिन बाइडन कुल 17 आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे. कहा जा रहा है कि वो संसद को आप्रवासन नीतियों में बदलाव के लिए बिल भेज सकते हैं. इससे अमेरिका में रह रहे लाखों अप्रवासियों की नागरिकता का रास्ता साफ हो सकेगा. ट्रंप प्रशासन ने अब तक इस पर रोक लगा रखी थी. इसके अलावा बाइडन पेरिस क्लाइमेट अकॉर्ड में दोबारा शामिल होने के एक्जिक्यूटिव ऑर्डर्स पर हस्ताक्षर कर सकते हैं. साथ ही सभी सरकारी दफ्तरों में मास्क की अनिवार्यता संबंधी निर्णय भी लिया जा सकता है. इसे कोरोना महामारी के मद्देनजर लागू किया जा सकता है. गौरतलब है कि अमेरिका दुनिया में कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित देश रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसानों को सरकार का प्रस्ताव: कहा- 2 साल तक कृषि कानूनों का सस्पेंशन करेंगे, एमएसपी पर बातचीत के लिए कमेटी
    Next Article इंडिया ने निभाया वादा, मालदीव और भूटान पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

    Related Posts

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    August 28, 2026

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    August 28, 2026

    संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    आनन्द मार्ग ने धूमधाम से मनाया प्रथम दीक्षा दिवस l

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    काण्ड्रा आरपीएफ परिसर में पहली बार गूंजी बहनों की किलकारी

    सीकेपी डीविजन में यार्ड रिमॉडलिंग से नवंबर के पहले सप्ताह रेल परिचालन प्रभावित*

    बोलानी थाना क्षेत्रो मे चोरो का तांडव ,पुनः सेल आवासीय कालोनी मे दिनदहाड़े चोरी की घटना को दिया अंजाम।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.