Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडिया ने निभाया वादा, मालदीव और भूटान पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप
    Breaking News Headlines

    इंडिया ने निभाया वादा, मालदीव और भूटान पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत की तरफ से भेजे गए वैक्सीन मालदीव पहुंच गए हैं. विदेश मंत्री एस जशंकर ने इस बात की जानकारी दी. मालदीव के अलावा भूटान ने भी भारत की तरफ से भेजे गए वैक्सीन को रिसीव किया. वैक्सीन डिप्लोमेसी के तहत भारत ने फैसला किया है कि वो वैक्सीन मुहैया कराने में मित्र देशों की मदद करेगा.

    मालदीव के प्रधानमंत्री इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने कहा, सबसे उदार इस उपहार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, भारत की सरकार और भारत के लोगों को हमारा हार्दिक धन्यवाद. बता दें कि मंगलवार को विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत सहायता अनुदान के तहत भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमा, सेशेल्स को कोविड-19 के वैक्सीन की आपूर्ति करेगा.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा था कि भारत वैश्विक समुदाय की स्वास्थ्य सेवा जरूरतों को पूरा करने के लिये भरोसेमंद सहयोगी बनकर काफी सम्मानित महसूस कर रहा है और बुधवार से टीकों की आपूर्ति शुरू होगी और आने वाले दिनों में और काफी कुछ होगा.

    भारत दुनिया के बड़े टीका निर्माताओं में से एक है और कोरोना वायरस की वैक्सीन खरीदने के लिए काफी देशों ने सम्पर्क किया है. समझा जाता है कि पाकिस्तान को इसका फायदा नहीं मिलेगा क्योंकि अभी तक इस पड़ोसी देश ने भारत से सम्पर्क नहीं किया है.

    विदेश मंत्रालय ने कहा था कि घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारत आगामी हफ्ते, महीने में चरणबद्ध तरीके से सहयोगी देशों को कोविड-19 वैक्सीन की आपूर्ति करेगा. भारत इस संबंध में श्रीलंका, अफगानिस्तान और मारिशस से टीके की आपूर्ति के लिये जरूरी नियामक मंजूरी की पुष्टि का इंतजार कर रहा है.

    गौरतलब है कि भारत ने देशभर में फ्रंटलाइन पर तैनात स्वास्थ कर्मियों को दो टीको कोविशिल्ड और कोवैक्सीन लगाने के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू किया है.

    आक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविशिल्ड टीके का सीरम इंस्टीट्यूट उत्पादन कर रहा है जबकि कोवैक्सीन का उत्पादन भारत बायोटेक कर रहा है.

    विदेश मंत्रालय ने कहा था कि टीके की आपूर्ति से पहले प्रशासनिक और परिचालन संबंधी आयामों को शामिल करते हुए एक ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है जो प्राप्तकर्ता देशों के टीकाकरण प्रबंधकों, कोल्ड चेन अधिकारियों, संवाद अधिकारियों, डाटा प्रबंधकों के लिए होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रेसीडेंट बनते ही मुस्लिम ट्रैवल बैन को खत्म कर सकते हैं जो बाइडन, डबलूएचओ में फिर होगी एंट्री
    Next Article जम्मू-कश्मी में बड़ी आतंकी घुसपैठ नाकाम, 3 दहशतगर्द को सेना ने किया ढेर, चार जवान घायल

    Related Posts

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    August 28, 2026

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    August 28, 2026

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    आनन्द मार्ग ने धूमधाम से मनाया प्रथम दीक्षा दिवस l

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    काण्ड्रा आरपीएफ परिसर में पहली बार गूंजी बहनों की किलकारी

    सीकेपी डीविजन में यार्ड रिमॉडलिंग से नवंबर के पहले सप्ताह रेल परिचालन प्रभावित*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.