Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रवेश परीक्षा के सफल कार्यान्वयन हेतु बैठक की गई
    Breaking News झारखंड शिक्षा

    प्रवेश परीक्षा के सफल कार्यान्वयन हेतु बैठक की गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 28, 2019No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज दिनांक 28 दिसंबर 2019 को समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभाकक्ष में शैक्षणिक सत्र 2020- 21 के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों, आश्रम विद्यालयो एवं विभाग द्वारा संचालित आवासीय उच्च विद्यालय में रिक्तियों के विरुद्ध नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा के सफल कार्यान्वयन हेतु बैठक उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में की गई।

    अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा राज्य में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, आश्रम विद्यालय एवं आवासीय उच्च विद्यालयो का संचालन किया जा रहा है। इन विद्यालयों में कक्षा 6,7,8 में रिक्तियों के विरुद्ध विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दिनांक 8 मार्च 2020 को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

    उपायुक्त द्वारा कहा गया कि सभी एकलव्य आश्रम एवं उच्च विद्यालयों के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन की जिम्मेदारी उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति की होगी जो लक्ष्य के अनुरूप आवेदन पत्रों का संग्रहण परीक्षा केंद्र का निर्धारण, प्रवेश परीक्षा का आयोजन एवं इससे जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण करेगी। परीक्षा के आयोजन की सुचिता तथा समय बद्घता सुनिश्चित करने का दायित्व जिला स्तरीय समिति का होगा।

    जिला स्तर पर परीक्षा संचालन हेतु यह समिति पूर्णत: सक्षम एवं उत्तरदाई होगी:- जिसमें उपायुक्त अध्यक्ष, परियोजना निदेशक आईटीडीए सचिव/ सदस्य, सभी अनुमंडल पदाधिकारी सदस्य, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सदस्य, जिला शिक्षा पदाधिकारी सदस्य, जिला शिक्षा अधीक्षक सदस्य, जिला अंतर्गत संचालित सभी एकलव्य आश्रम एवं आवासीय उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्य सदस्य होंगे।

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार द्वारा बताया गया कि इन विद्यालयों का संचालन समाज के सबसे कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने एवं उन्हें बहुआयामी व्यक्तित्व के विकास के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। दूर-दराज के क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत वंचित समूह के मेधावी छात्र-छात्राओं की पहुंच इन विद्यालयों तक हो सके इसके लिए आवश्यक है कि इन विद्यालयों में प्रवेश हेतु आयोजित की जा रही परीक्षा के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

    लक्षित वर्ग के अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में भाग ले सकें एवं परीक्षा हेतु आवेदन पत्र भर सके इसके लिए जिला स्तर पर सक्षम रणनीति निर्धारित करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि जिला अंतर्गत संचालित सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय आश्रम विद्यालय एवं आवासीय उच्च विद्यालय में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते हुए आवेदन पत्र भरने के लिए प्रेरित किया जाए और सभी संबंधित प्रधानाचार्य को यह दायित्व दिया जाए कि उनके विद्यालयों से अधिक से अधिक संख्या में छात्र- छात्राएं आवेदन पत्र भरें।

    जामताड़ा जिला को 3000 निर्धारित लक्ष्य दिया गया है साथ ही उपायुक्त द्वारा कहा गया कि इस क्रम में यह प्रयास किया जाए कि दिए गए निर्धारित लक्ष्य से अधिक संख्या में आवेदन पत्र प्राप्त हो सके इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी अपने स्तर से भी कार्रवाई करेंगे।

    आईटीडीए निदेशक श्री नीतीश कुमार(भा.प्र.से.) द्वारा बताया गया कि विधानसभा चुनाव के कारण आवेदन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया दिनांक 25 दिसंबर 2019 से प्रारंभ की गई है एवं आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2020 निर्धारित की गई है। चुकी आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए मात्र 1 माह का ही समय निर्धारित किया गया है। इसलिए आवश्यक है कि लक्ष्य के अनुरूप आवेदन प्राप्त करने की कार्रवाई युद्ध स्तर पर सभी प्रखंड वार को दिया गया टारगेट के अनुसार करेंगे एवं उसका अनुश्रवण जिला स्तर पर प्रतिदिन करना सुनिश्चित करेंगे।

    परीक्षा के संपूर्ण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी निम्न प्रकार से है:-

    प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन/ ऑफलाइन आवेदन प्रारंभ करने की तिथि 26 दिसंबर 2019, लक्ष्य के अनुरूप आवेदन पत्रों की उपलब्धता की प्रथम और द्वितीय समीक्षा बैठक 10जनवरी और 20 जनवरी 2020, आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2020, परियोजना निदेशक / जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा छात्रों के ऑफलाइन आवेदन पत्र को वेबसाइट/ एमआईएस पर अपलोड कराने की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2020, प्रवेश परीक्षा की तिथि 8 मार्च 2020, ओएमआर सीट की जांच एवं प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित/ प्रकाशित करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2020, आवासीय विद्यालय में नामांकन कराने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2020, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय एवं आश्रम विद्यालय में प्रतीक्षा सूची से नामांकन कराने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2020 को निर्धारित की गई है।

    आईटीडीए निदेशक द्वारा बताया गया कि परीक्षा ब्लॉक मुख्यालय के चयनित स्थानों/विद्यालयों में होंगे जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रधानाध्यापक के निगरानी में होगी।

    आईटीडीए निदेशक द्वारा बताया गया कि स्कॉलरशिप के लिए जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड और जामताड़ा प्रखंड थोड़ा पीछे है जो कि गंभीर विषय है इसे जल्द से जल्द सुधार करके सभी रिपोर्ट भेजेंगे जो भी डाटा नहीं आया है उसे शीघ्र भेजने का निर्देश दिया गया है। साथ ही आधार लिंक अकाउंट नंबर भी मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।

    सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे अपने प्रखंड के BEEO, ब्रांच मैनेजर,BRP,CRP के साथ बैठक कर अकाउंट ओपन करने की प्रक्रिया को तेजी लाएंगे।

    इस मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बांके बिहारी सिंह, डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो,अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार,बीडीओ नाला श्री सुनील कुमार प्रजापति,बीडीओ नारायणपुर श्री महेश्वरी प्रसाद यादव,बीडीओ फतेहपुर मुकेश कुमार, सभी प्रखंड के BEEO,सीआरपी,बीआरपी और अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.