*जामताड़ा जिला के समाहरणालय में स्थित जिला पंचायत राज कार्यालय परिषद में आज दिनांक -28/12/2019 को जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री रामवृक्ष महतो के द्वारा प्रकृति के प्रति प्रेम और जागरूक होने की वजह से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीपीआरओ श्री रामवृक्ष महतो के द्वारा पौधा लगाया गया। इस कार्यक्रम में अन्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पंचायती राज कार्यालय के चारों ओर पौधारोपण किया गया।*
*मनुष्य को जीने के लिए एवं दैनिक जीवन की जरूरतों को पूरा करने के लिए पेड़ पौधों पर ही निर्भर है। इस बात से अवगत होते हुए भी पेड़ पौधों की कटाई एवं वनों का खात्मा दिन प्रतिदिन हो रहा है। जिसकी वजह से प्रकृति का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। आज समय रहते प्रकृति के प्रति जागरूक होकर पेड़ पौधे को लगाने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से पेड़ पौधे लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा।*
*इस अवसर पर डीआरडीए परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान प्रसाद , एसएमपीओ सुश्री पुजा मुर्मू, प्रशासी पदाधिकारी श्री गणेश दास, डीपीएम श्री राहुल कुमार सिंह, श्रीमती अंकिता शेखर सिंह, श्री रामविलास पंडित, श्री संतोष कुमार, श्री चंदन कुमार, श्री चन्द्रनाथ दत्ता एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।*

