Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोएला बैसाख के शुभ अवसर पर उपायुक्त ने जिले वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
    Breaking News झारखंड

    पोएला बैसाख के शुभ अवसर पर उपायुक्त ने जिले वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *पोएला बैसाख के शुभ अवसर पर उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने जिले वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दिए हैं।*

    *उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) ने बांग्ला समाज के लोगों से अपील किया है कि कोरोनावायरस के संक्रमण के प्रसार को देखते हुए पोएला बैसाख पर्व अपने घरों में रहकर ही मनावे साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन भी करें और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।*

    उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) ने बताया कि पोएला बैसाख सुख समृद्धि और खुशहाली का पर्व है। वैशाख का पहला दिन यानी बंगाल के नए वर्ष का प्रारंभ। बंगाला में एक दूसरे को शुभ नव वर्षों कहते हुए देखना और सुनना एक सुखद अनुभव है।

    उनके चेहरे की ताजगी, मुस्कुराहट और प्रेम अनायास ही सब कुछ कह देता है।नव वर्ष यानी प्रफुल्लता, उत्साह, आत्मीयता और आशा का पर्व है।

    उपायुक्त जामताड़ा ने बताया कि इस बार 14 अप्रैल को मंगलवार के दिन पडा है पहला वैशाख। आमतौर पर 14 या 15 अप्रैल को ही यह पड़ता है। पिछले साल 15 को पड़ा था।अगले साल भी 15 को ही पड़ेगा।

    पोएला बैसाख का दिन बंगाल और बंगाली समुदाय के व्यापारियों और दुकानदारों के लिए नया खाता शुरू करने का दिन होता है। उनकी कोशिश रहती है कि पिछला सारा हिसाब-किताब अंतिम स्थिति में पहुंच जाए। बकाया इत्यादि ले लिया जाए और फिर नए खाते में नया हिसाब-किताब शुरू हो। लेकिन कई बार यह संभव नहीं हो पाता तो वे पुराने हिसाब को नए खाते में दर्ज कर लेते हैं। लेकिन इसके पहले नए खाते की पूजा होती है।

    उन्होंने कहा कि लगभग सभी घरों में भी लक्ष्मी- गणेश का पूजन होता है और घर के लोग खुद तो स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लेत ही हैं, एक-दूसरे के घर भी भिजवाते हैं।

    मिठाइयों में रसगुल्ला और संदेश के अलावा रसमलाई, बेक्ड रसगुल्ला, खीरकदम, रबड़ी, दूध की मलाई से बनी मिठाइयां, चंद्रकला, चमचम और विशेष तौर पर बना लेंग्चा आदि प्रसाद के रूप में रखे जाते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष विकास सिंह के द्वारा प्रतिदिन जरूरतमंदों को दिया जा रहा बिना प्रचार प्रसार के राशन सामग्री
    Next Article समाजसेवियों को जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के प्रति अनुमति पत्र उपलब्ध हो:गणेश चंद्र मित्र

    Related Posts

    पाकिस्तान से 300 करोड़ आने का डर, डिजिटल अरेस्ट कर 4.50 लाख की ठगी।

    September 28, 2026

    फीते से नहीं, फिटनेस से चलती है सरकार की बस

    September 28, 2026

    पारडीह-बालिगुमा हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 45 वाहनों से 2.5 लाख से अधिक जुर्माना

    September 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पाकिस्तान से 300 करोड़ आने का डर, डिजिटल अरेस्ट कर 4.50 लाख की ठगी।

    फीते से नहीं, फिटनेस से चलती है सरकार की बस

    पारडीह-बालिगुमा हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान, 45 वाहनों से 2.5 लाख से अधिक जुर्माना

    भाजपा सोनारी मंडल ने भारत सेवाश्रम विद्यालय में आयोजित किया सेवा चित्र कार्यक्रम

    पूर्वी सिंहभूम कामगार कांग्रेस कमेटी का विस्तार

    हरमू में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख, भाजपा ने की गिरफ्तारी की मांग

    हर धड़कन की बेहतर देखभाल: टीएमएच की हृदय चिकित्सा में निरंतर प्रगति

    वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, अभय सिंह बोले- जनता के जनादेश का सम्मान करे कांग्रेस

    महाराष्ट्र एफडीए में खुली लूट! सांसद संजय राउत बोले- होटल वालों को डराकर अब वसूल रहे लाखों रुपये

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के उत्थान पर 4 अक्टूबर को सेमिनार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.