Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व सीएम के मार्गदर्शन में जमशेदपुर के सभी थाना क्षेत्रों में अस्थायी छठ घाट बनायेगी भाजपा
    Breaking News Headlines धर्म

    पूर्व सीएम के मार्गदर्शन में जमशेदपुर के सभी थाना क्षेत्रों में अस्थायी छठ घाट बनायेगी भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व सीएम के मार्गदर्शन में जमशेदपुर के सभी थाना क्षेत्रों में अस्थायी छठ घाट बनायेगी भाजपा

    जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव और महामंत्री राकेश सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि महानगर भाजपा ने कोविड-19 के मद्देनजर जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अस्थायी छठ घाटों का निर्माण करने का निर्णय लिया है। भाजपा महानगर की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अस्थायी छठ घाटों का निर्माण कार्य राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के मार्गदर्शन में किया जायेगा।
    महानगर भाजपा ने कोविड-19 के मद्देनजर जिन क्षेत्रों में अस्थायी छठ घाट निर्माण का निर्णय लिया है, उन क्षेत्रों के व्रतधारियों से आग्रह है कि वे हर हाल में कोविड-19 के मार्गनिर्देशों का पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखें। उन्होंने अस्थायी बनाये जाने वाले छठ घाटों पर संबंधित थाना क्षेत्र के व्रतधारी भगवान भास्कर का अघ्र्य देने की अपील की है।
    जिन थाना क्षेत्रों में अस्थायी छठ घाट का निर्माण होना है उनमें न्यू लेआउट सीतारामडेरा और देवनगर तीनकोनिया पार्क , बर्मामाइंस मंडल के ग्वाला बस्ती पार्क में चार घाट, बिरसानगर मंडल के सरकारी कुआं मैदान, जोन नंबर तीन, शिव मंदिर, (जोन नं. तीन), मोहरदा उडिय़ा स्कूल के पास, गोलमुरी मंडल के संझाली रोड, पुराना केबुल, आनंदनगर में सामुदायिक भवन के बगल में, ढाला रोड, टिनप्लेट मद्रासी क्लब के सामने, लोहार लाइन गोलमुरी, अस्पताल रोड, टिनप्लेट, न्यू केबुल टाउन, सी टाइप फ्लैट के सामने स्थान शामिल है। इसके अलावा सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको ओल्ड दुर्गापूजा मैदान, झूला मैदान, 10 नंबर बस्ती, विद्या ज्योति स्कूल, 10 नंबर बस्ती, ब्राह्मणी रोड लंबा मैदान, डीएस ट्यूब बारीडीह कॉलोनी, बारीडीह बस्ती हरि मंदिर मैदान, बारीडीह बस्ती शांतिनगर शिव मंदिर के समीप पांडेय जी के घर के पास एवं बारीडीह डिस्पेंसरी के पीछे अस्थायी छठ बनाने का निर्णय लिया गया है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षक नियामुल हक बिना दहेज शादी कर युवाओं को किया प्रेरीत
    Next Article हमारा लक्ष्य व मकसद गांवों के युवाओं के हुनर को आगे लाना :उपायुक्त

    Related Posts

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.