Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी के वैक्सीन कंपनियों के दौरे की आनंद शर्मा ने की तारीफ, सुरजेवाला ने साधा था निशाना
    Breaking News Headlines राजनीति

    पीएम मोदी के वैक्सीन कंपनियों के दौरे की आनंद शर्मा ने की तारीफ, सुरजेवाला ने साधा था निशाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कोरोना वैक्सीन तैयार कर रही कंपनियों के संयंत्रों का दौरा करने के लिये रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की और कहा कि इससे भारतीय वैज्ञानिकों को पहचान मिली है और यह अग्रिम पंक्ति के कोविड योद्धाओं का मनोबल बढ़ाएगा.

    हालांकि एक दिन पहले ही कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर निशाना साधा था. लेकिन आनंद शर्मा ने पीएम मोदी की तारीफ की है. हाल के दिनों में केन्द्र सरकार और पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस नेताओं की अलग-अलग राय सामने आई हैं.

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक और जाइडस कैडिला की यात्रा भारतीय वैज्ञानिकों और कोविड-19 के लिए टीका तैयार करने के उनके काम की पहचान है. यह अग्रिम पंक्ति के कोविड योद्धाओं का मनोबल बढ़ाएगा और राष्ट्र को आश्वस्त करेगा.

    आनंद शर्मा ने कहा कि यह उन संस्थाओं का भी सम्मान है, जिन्हें भारत ने कई दशकों में तैयार किया है, जिनमें भारत को दुनिया का सबसे बड़ा टीका निर्माता बनाने की विशेषज्ञता और क्षमता है. प्रधानमंत्री से आग्रह है कि टीका उपलब्ध होने पर कुशल और न्यायसंगत व्यवस्था सुनिश्चित करें.

    धानमंत्री मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे का दौरा कर कोरोना वायरस के टीके के विकास और निमाज़्ण प्रक्रिया की समीक्षा की थी. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि मोदी जी कंपनियों के दफ्तर जा फोटो खिंचा रहे हैं और लाखों किसान दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. काश, प्रधानमंत्री जहाज़ की बजाय ज़मीन पर किसान से बात करते.

    उन्होंने आरोप लगाया था कि कोरोना का टीका वैज्ञानिक और शोधकर्ता ढूंढेंगे. देश का पेट किसान पालेंगे. लेकिन मोदी जी और भाजपा के नेता कुछ नहीं करके सिर्फ प्रचार पर केंद्रित हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजस्थान की बीजेपी विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना संक्रमण से निधन
    Next Article रेलमंत्री का ऐलान: जल्द ही देश के हर रेलवे स्टेशन पर मिलेगी कुल्हड़ में चाय

    Related Posts

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    August 10, 2026

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    August 10, 2026

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    CJI सूर्यकांत के लॉ युनिवर्सिटी में चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों ने कहा- कॉकरोच कहने वाले से नहीं लेंगे डिग्री

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.