पहचान फाउंडेशन ने शहर में लगाये पेड़
पेड़ है तो वायु है ,वायु है तो जीवन है के अपने संदेश को साकार करते हुए पहचान फाउंडेशन ने जमशेदपुर शहर में 1001 पेड़ लगाने का कार्य शुरू किया गया पहले चरण में कुल 351 पेड़ लगाए गए जिसमें 151 फॉरेस्ट पेड़ 200 फ्लावर पेड़ लगाए गए
पहचान फाउंडेशन जमशेदपुर ने
जमशेदपुर सिदगोड़ा ,गोलमुरी,
बारीडीह, कदमा रामनगर,व सोनारी से शुरू किया सदस्यों ने पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के लिए और लगाये गए पेड़ों को सुरक्षित रखने के लिए संकल्प लिया और फाउंडेशन के अध्यक्ष राज गुप्ता ने कहा कि सफलतापूर्वक कार्य करके हम युवा पीढ़ी को यह संदेश देना चाहते हैं की पेड़ है तो वायु है ,वायु है तो जीवन है

