Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 32 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 10 महिलाएं भी शामिल
    Breaking News Headlines

    छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 32 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 10 महिलाएं भी शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रायपुर. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार 25 अक्टूबर को 32 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया. इनमें से चार के सिर पर सामूहिक रूप से चार लाख रुपये का ईनाम था.

    दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 10 महिलाएं शामिल हैं, जिन्होंने पुलिस की पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर सरेंडर करने का फैसला किया. आत्मसमर्पण करने वाले कैडर्स ने माओवादी विचारधारा को खोखला करार दिया.

    एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले इन 32 लोगों में 19 बकेली गांव, 4 कोरकोट्टी और बाकी तीन तीन लोग उदेनार, तुमरीगुंडा और मतासी गांव के रहने वाले हैं. सुरक्षा के मसले को देखते हुए पुलिस ने इनकी पहचान को उजागर नहीं किया है.

    अभिषेक पल्लव ने बताया कि ये कैडर दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन, क्रांतिकारी महिला आदिवासी संगठन, माओवादियों के नॉर्थ फ्रंटल विंग, चेतना नाट्य मंडली (माओवादियों का सांस्कृतिक दल) और जनताना सरकार समूह से जुड़े हुए थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी पर पुलिस टीम, पोलिंग पार्टी पर अटैक और आईईडी विस्फोट का आरोप है. इनमें से चार पर एक-एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था.

    जारी बयान के मुताबिक ये कैडर माओवादी विचारधारा से निराश हो चुके थे और हाल ही में स्थानीय पुलिस के लोना वरातु अभियान के हिस्से के रूप में उनके सहयोगियों द्वारा आत्मसमर्पण ने उन्हें प्रतिबंधित संगठन को छोडऩे के लिए प्रोत्साहित किया. उन्हें 10,000 रुपये की तत्काल सहायता दी गई और उन्हें सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान: धौलपुर में देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने 21 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया
    Next Article पहचान फाउंडेशन ने शहर में लगाये पेड़

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.