Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंकजा मुंडे ने बीजेपी कोर कमेटी से दिया इस्तीफा
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    पंकजा मुंडे ने बीजेपी कोर कमेटी से दिया इस्तीफा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: सत्ता से दूर होने के बाद महाराष्ट्र बीजेपी में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. महाराष्ट्र बीजेपी के बड़े नेताओं में गिने जाने वाली पंकजा मुंडे ने बीजेपी की कोर कमेटी से इस्तीफा दे दिया है. पिछले कई दिनों से पंकजा मुंडे के बगावती होने की चर्चा गर्म थी. इसके बाद अब पंकजा ने आज ऐलान कर दिया कि वह अपने पिता के नाम पर मुंबई में ऑफिस बनाकर 26 जनवरी से मशाल लेकर पूरे महाराष्ट्र का दौरा करेंगी. अपने पिता गोपीनाथ मुंडे की जयंती पर एक कार्यक्रम में बीड के मंच से पंकजा मुंडे ने महराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में इसका एलान किया. पंकजा ने महाराष्ट्र बीजेपी के नेताओ पर उनके खिलाफ साजिश का भी आरोप लगाया है.इससे पहले 1 दिसंबर को फेसबुक पोस्ट लिखकर पंकजा मुंडे ने ऐलान कर दिया था कि 12 दिसंबर को अपने पिता के जयंती के दिन वह कोई बड़ा फैसला ले सकती हैं. आज उन्होंने अपने चुनावी क्षेत्र में जनता के सामने अपना फैसला सुना दिया. पंकजा ने बीते दिनों को याद करते हुए बताया कि 1 दिसंबर को फेसबुक पोस्ट किया और उसके बाद अब 12 दिनों तक उनके बारे में ही बात कर रहे हैं. पंकजा मुंडे ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इसी मैदान में उन्होंने गोपीनाथ मुंडे साहब को मुखाग्नि दी थी. उन्होंने कहा कि गोपीनाथ मुंडे ने कभी किसी के पीठ में खंजर नहीं भोका. पंकजा ने कहा कि वह चुनाव के एक दिन पहले तक दूसरे उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रही थीं. उन्होंने कहा कि वह एक-एक विधायक के संग मिलकर काम कर रही थीं.महाराष्ट्र बीजेपी के खिलाफ आक्रोश जाहिर करते हुए पंकजा ने कहा, मैं बगावत क्यों करूं. लोगो ने मेरे खिलफ साजिश की. मेरे पिता बीजेपी को जीरो से यहां तक लाए और मैंने भी योगदान दिया है, लेकिन अब अब पार्टी निर्णय ले क्या करना है. मैं पार्टी नही छोडूंगी, लेकिन पार्टी इस बात का पता लगाए कि मेरे खिलाफ किसने साजिश की.पंकजा मुंडे ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर विद्रोह नहीं हुआ होता तो क्या हमारे देश को आजादी मिलती. पंकजा ने इस दौरान शेर के माध्मय से भी बीजेपी नेतृत्व पर हमला बोला. उन्होंने कहा, शांत बैठी हूं ये मत समझना आग नहीं मेरे अंदर, डरती हूं समंदर न कम पड़ जाए आग बुझाने के लिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनये इतिहास सृजन की भोर
    Next Article संसद हमले की बरसी: जब आतंकी हमले में घिर गए थे आडवाणी समेत 100 सांसद

    Related Posts

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.