निजाम खान
जामताड़ा: शनिवार को कुंडहित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जॉन मरांडी द्वारा प्रशासन की ओर से लाइकापुर के टोला चौधरडीह की लगभग 63 वर्षीय खेदी मुर्मू को सहायता के तौर पर चावल,मूड़ी और गुड़ दिया गया। बता दे राष्ट्र संवाद को सूत्र के मुताबिक जानकारी मिली थी कि खेदी मुर्मू का कोई नहीं है।सूत्र के मुताबिक यह भी बताया गया था कि खेदी मुर्मू का ना तो राशन कार्ड है और ना ही विधवा पेंशन का लाभ मिलता है और चार-पांच दिनों से बीमार भी बताई गई है। बीते शुक्रवार को राष्ट्र संवाद ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।बता दे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहना किया। वही नि:सहाय वृद्ध महिला ने भी सहायता पाकर खुशी जाहीर की।