नितिन नवीन से मिले सरयू राय
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची/जमशेदपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने दो दिवसीय झारखंड प्रवास के पहले दिन एनडीए के अन्य घटक दलों के विधायकों और नेताओं के साथ भाजपा कार्यालय रांची में शिष्टाचार मुलाकात की.
इस अवसर पर जदयू विधायक श्री सरयू राय भी पहुचे.
श्री नवीन उनसे विशेष आत्मीयता से मिले और भावुक होकर आदर प्रदर्शित किया.
उल्लेखनीय है कि श्री राय नितिन नवीन के पिताजी के घनिष्ठतम मित्रों में थे.

