Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नरेन्द्र मोदी का दिवाली गिफ्ट, दिल्ली की अवैध कालोनियां होंगी वैध
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से राजनीति राष्ट्रीय

    नरेन्द्र मोदी का दिवाली गिफ्ट, दिल्ली की अवैध कालोनियां होंगी वैध

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अजय चौहान

    केंद्र सरकार ने दीपावली से पहले दिल्ली की अवैध कालोनियों में रहने वाले 40 लाख लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए बुधवार को यहां के निवासियों को मालिकाना हक देने का एलान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।
    शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने मंत्रिमंडल में दिल्ली की अवैध कालोनियों के संबंध में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए इसकी जानकारी दी।

    पुरी ने कहा कि सरकार के इस फैसले से 1797 अनधिकृत कालोनियों में रहने वालों को लाभ होगा। सरकार ने इन कालोनियों की पहचान की है। उन्होंने बताया कि वनों की जमीन और संपन्न कालोनियां को इसमें शामिल नहीं किया गया है। सरकार के इस फैसले से अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले करीब 40 लाख लोगों के सिर पर लटकी तलवार हट जाएगी।

    गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव अगले वर्ष के शुरू में होने हैं। दिल्ली विधानसभा के पिछले दो-तीन चुनाव में अनधिकृत कालोनियों को नियमित करना बड़ा मुद्दा रहा है।
    हर्षवर्धन ने दी मोदी को बधाई : केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली की 1797 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला ऐतिहासिक है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इस फैसले से दिल्ली के लाखों लोगों के जीवन में बदलाव का अंदाज लगाया जा सकता है। हमारे दूरदर्शी नेता को बधाई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article29 अक्टूबर को भोजपुरी गायक अशोक मिश्रा और प्रियंका यादव की देवी गीतों पर झूमेगा शहर
    Next Article दिसंबर में झारखंड स्तरीय सिख सम्मेलन करेगा बोर्ड साकची में खोलेगा कार्यालय

    Related Posts

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    May 14, 2025

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    May 14, 2025

    छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल

    May 14, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल

    बैकुंठ शुक्ल की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने दीं श्रद्धांजलि

    ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां हुई पूरी

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक माप (दौड़) परीक्षा के प्रथम दिन फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला के सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में हुए सम्मिलित,कुल 584 अभ्यर्थियों में से 31 रहे अनुपस्थित

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर 15 मई को गदरा में

    जमशेदपुर पुलिस को धन्यवाद : ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर

    भारत के 52 वे मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर गवई को राजेश शुक्ल ने बधाई दी

    शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालिगुमा, झारखंड राज्य का पहला अर्बन– पीएचसी जिसे मिला NQAS सर्टिफिकेट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.