Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिसंबर में झारखंड स्तरीय सिख सम्मेलन करेगा बोर्ड साकची में खोलेगा कार्यालय
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म

    दिसंबर में झारखंड स्तरीय सिख सम्मेलन करेगा बोर्ड साकची में खोलेगा कार्यालय

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिसंबर में झारखंड स्तरीय सिख सम्मेलन करेगा बोर्ड
    साकची में खोलेगा कार्यालय,
    संविधान बनाएंगे 11 सदस्य सदस्य एवं संयोजक होंगे सरदार हरनेक सिंह
    नगर कीर्तन में करेगा वाहेगुरू जाप सिमरन
    जमशेदपुर: झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड इस साल दिसंबर में झारखंड राज्य स्तरीय सिख सम्मेलन का आयोजन करेगा और इसके साथ ही शहीद चौक साकची में सरदार जोगिंदर सिंह जोगी के आवास में अपना कार्यालय खोलेगा.
    यह फैसला बोर्ड की पहली बैठक में लिया गया है. प्रधान गुरचरण सिंह बिल्ला की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार गुरुदेव सिंह राजा, तखत श्री हरिमंदिर साहिब कमेटी के उपाध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह राजा के साथ ही शहर के कई गणमान्य सीख उपस्थित हुए. इस बैठक में ही तय हुआ कि बोर्ड प्रत्येक वर्ष एक बड़ा धार्मिक आयोजन करेगा और इसके लिए संगत से भी सुझाव लिए जाएंगे कि किस गुरु, साहिबजादा एवं शहीद को समर्पित कार्यक्रम किया जाए.
    वही संविधान बनाने की जिम्मेवारी ग्यारह सदस्यों को दे दी गई है और इसके संयोजक सरदार हरनेक सिंह बनाए गए हैं. सरदार गुरुदेव सिंह राजा ने आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्ग के बच्चों के लिए उचित शिक्षा एवं विवाह आयोजन के लिए आर्थिक मदद करने की जरूरत पर बल दिया जिसे सभी ने स्वीकार कर लिया और इसके साथ ही तय हुआ कि प्रत्येक सदस्य एक सौ रुपए सदस्यता शुल्क के रूप में हर महीने बोर्ड को जमा करेगा.
    सरदार इंद्रजीत सिंह ने धार्मिक गुरु पर्व आयोजन पर श्री हरमंदर साहब प्रबंधन कमेटी एवं शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर की ओर से हरसंभव सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई.
    इस बैठक में सरदार हरमिंदर सिंह मिंदी, पाल सिंह दीदार सिंह सुरजीत सिंह खुशीपुर अमरजीत सिंह राजा ने भी विचार रखे. बैठक की शुरुआत में प्रधान गुरचरण सिंह बिल्ला ने अरदास की एवं इसका संचालन महासचिव अमरजीत सिंह भामरा एवं धन्यवाद ज्ञापन गुरचरण सिंह भोगल ने किया.
    पांचों तख्तों के दर्शन मोटरसाइकिल से करनेवाले परमजीत सिंह पिंकी, जगदीप सिंह एवं शमशेर सिंह सिद्धू की सराहना की गई. सुरजीत सिंह खुशीपुर, परविंदर सिंह सोहल, जोगिंदर सिंह जोगी, श्याम सिंह भाटिया, जगतार सिंह नागी, हरजीत सिंह, ज्योतिंद्र सिंह बब्बू, कुलदीप सिंह, त्रिलोचन सिंह आदि शामिल हुए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनरेन्द्र मोदी का दिवाली गिफ्ट, दिल्ली की अवैध कालोनियां होंगी वैध
    Next Article उपायुक्त के निर्देशानुसार डीआरडीए के परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान के द्वारा टेली कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मनरेगा योजना से संबंधित सवाल जवाब की जानकारी दिया गया

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.