
संतोष कुमार शर्मा की रिपोर्ट
जयनगर : स्थानीय जयनगर नगर पंचायत के चुनाव के वार्ड पार्षद अशोक पासवान ने अपने समर्थकों एवं समाजसेवियों के साथ आज प्रेसवार्ता कर इस बार जयनगर नगर पंचायत में मुख्य पार्षद की पद पर अपनी उम्मीदवारी का एलान कर दिया है।
इस प्रेसवार्ता में उन्होंने जनता के आशीर्वाद से चुनाव लड़ने की घोषणा की। इस प्रेसवार्ता में कई स्थानीय समाजसेवी और गणमान्य व्यक्तियों ने उनके नाम पर समर्थन देते हुए खुशी जाहिर की।
जयनगर शहर के एक निजी विवाह भवन के सभागार में नगर पंचायत चुनाव लड़ने की घोषणा की गई।
इस मौके पर श्री पासवान ने बताया कि जयनगर की जनता के आशीर्वाद और भरोसे वो चुनाव में आ रहे हैं, साथ ही पूर्ण विश्वास है कि उनकी जीत होगी। उन्होंने कहा किआने वाले चुनाव में अगर वो चुनाव जीत कर आते हैं, तो नगर पंचायत कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। साथ ही शहर की जो मुख्य समस्या है जैसे नाला, अतिक्रमण इत्यादि का समुचित उपाय करेंगें।
इस मौके पर सैकड़ों को संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।
