Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नए नियमों के साथ जल्द कर सकेंगे माता वैष्णो देवी के दर्शन
    Headlines धर्म

    नए नियमों के साथ जल्द कर सकेंगे माता वैष्णो देवी के दर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले की त्रिकुटा पहाड़ियों पर माता वैष्णोदेवी के पवित्र गुफा मंदिर को कोविड-19 महामारी के कारण काफी समय से श्रद्धालुओं के लिए बंद है. इन दिनों देश भर में धार्मिक स्थान खुलने लगे हों, लेकिन माता वैष्णो देवी मंदिर अभी भी जनता के लिए बंद है. अब खबर है कि माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड मंदिर को फिर से दर्शन के लिए खोलने की तैयारी कर रहा है. श्राइन बोर्ड ने इसके लिए एसओपी भी तैयार कर रहा है.

    श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर में सार्वजनिक दर्शन के लिए एसओपी तैयार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बोर्ड हर दिन सिर्फ 5000 से 7000 भक्तों को दर्शन की अनुमति देने के प्लान पर विचार कर रहा है. साथ ही कटरा पहुंचने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य करने की भी तैयारी चल रही है.

    श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के एक पुजारी ने एक वेबसाइट से बात करते हुए बताया, 500 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि लोगों को माता के दर्शन करने से रोका गया है. भारत और पाकिस्तान की लड़ाई के दौरान भी श्री माता वैष्णो देवी मंदिर कभी बंद नहीं हुआ था, लेकिन कोरोना के कारण संक्रमण से बचने के लिए ऐसा हुआ है.

    जानकारी के अनुसार, माता के दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों की स्क्रीनिंग कटरा में एंट्री पॉइंट पर ही करने की तैयारी चल रही है. साथ ही यात्रा शुरू करने से पहले श्रद्धालुओं को वैध COVID-19 टेस्ट सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने के लिए कहा जा सकता है. सभी तीर्थयात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करने के लिए छोटे समूहों में बांट कर यात्रा पर भेजा जाएगा. साथ ही यात्रा और दर्शन के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा. श्राइन बोर्ड यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर हैंड सैनिटाइजर रखने की भी प्लानिंग कर रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा में मीट कारोबारी पर फायरिंग मामले में संतोष तिवारी गिरफ्तार सोनू एंथोनी फरार पुलिस की चल रही छापेमारी
    Next Article ट्रंप का चीन को कड़ा संदेश: मित्र देशों को अगर किया परेशान तो साथ देगा अमेरिका

    Related Posts

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    August 10, 2026

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर जताया भरोसा, कहा- मांगों पर होगी गंभीर कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.