Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में 93 लाख के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या
    Breaking News राष्ट्रीय

    देश में 93 लाख के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 93 लाख के पार पहुंच गई है. आज लगातार 21वें दिन कोरोना के 50 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 41,322 नए संक्रमित मरीज आए हैं.

    वहीं 485 लोग की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है. हालांकि अच्छी बात ये है कि बीते दिन 41,452 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 93.51 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक 1 लाख 36 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है.

    कुल एक्टिव केस बढ़कर 4 लाख 54 हजार पर आ गए. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 615 बढ़ गई. अब तक कुल 87 लाख 60 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 41,452 मरीज कोरोना से ठीक हुए.

    26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में 27 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 80 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. पॉजिटिविटी रेट सात प्रतिशत है.

    महाराष्ट्र, कनाज़्टक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है. फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 93.65 प्रतिशत है. एक्टिव केस 5 प्रतिशत से भी कम है.

    सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का सातवां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश में लागू हुआ लव जिहाद के खिलाफ अध्यादेश, राज्यपाल ने दी मंजूरी
    Next Article बिहार की राज्यसभा सीट से भाजपा ने सुशील मोदी को घोषित किया उम्मीदवार

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.