Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में घट रही कोरोना के नये मामलों की संख्या, रिकवरी दर में हुई वृद्धि
    Breaking News राष्ट्रीय

    देश में घट रही कोरोना के नये मामलों की संख्या, रिकवरी दर में हुई वृद्धि

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना के मामले लगातार घटते जा रहे हैं और देशभर में रोजाना आने वाले मामले अब 30000 से भी नीचे आ गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के सिर्फ 29163 मामले दजज़् किए गए हैं जो 15 जुलाई के बाद आए सबसे कम दैनिक मामले हैं.

    देश में सिर्फ कोरोना वायरस के नए मामले ही नहीं घटे हैं बल्कि कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 40791 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और अबतक देशभर में कोरोना वायरस से 82,90,370 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से रिकवरी की दर अब 93.42 प्रतिशत हो गई है1

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के एक्टिव मामलों में 12077 की कमी आई है और अब देश में कुल 453401 कोरोना एक्टिव मामले हैं जो कुल कोरोना मामलों का सिर्फ 5.10 प्रतिशत है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना की वजह से 449 लोगों की जान गई है. देशभर में अबतक यह जानलेवा वायरस कुल 130519 लोगों की जान ले चुका है. देश में कोरोना वायरस की मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है.

    भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार सोमवार को देशभर में 8.44 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं और देश में कुल टेस्टिंग का आंकड़ा 12.65 करोड़ को पार कर गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफेसबुक और ट्विटर का इस्तेमाल करते समय ऐसे बचाएं अपना इंटरनेट डेटा
    Next Article विदेश मंत्री जयशंकर ने साधा पाक पर निशाना, कहा- पड़ोस में पलता है आतंकवाद

    Related Posts

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    June 9, 2026

    सोनारी एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन का रिहर्सल, विमान हादसे से निपटने की तैयारियों को परखा गया

    June 9, 2026

    जाकिर नगर रोड नंबर 18 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

    June 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर पूर्णिमा मलिक का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय के समक्ष उठाई सफाई-सड़क की मांग

    सोनारी एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन का रिहर्सल, विमान हादसे से निपटने की तैयारियों को परखा गया

    जाकिर नगर रोड नंबर 18 में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

    महुआ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

    चांडिल में बड़ा हादसा: स्वर्णरेखा नदी में डूबा जमशेदपुर का युवक, तलाश जारी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.