डॉ राजेश कुमार ठाकुर की धर्मपत्नी रानी ठाकुर ने ली भाजपा की सदस्यता
देश के प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री रघुबर दास के विकासुंमुख नीति एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रहित की विचारधारा से प्रभावित होकर टाटा मोटर्स के फिजिशियन डॉ राजेश कुमार ठाकुर की धर्मपत्नी श्रीमती रानी ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मंडल अध्य्क्ष संतोष ठाकुर के समक्ष अपनी इच्छा जाहिर करने उपरांत आज भारतिय जनता पार्टी के जिला अध्य्क्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने उनके आवास जाकर उन्हें सदस्यता दिलाई।
श्रीमती रानी ठाकुर ने कहा की मोदी जी के द्वारा राष्ट्र में एवं राज्य में रघुबर जी के द्वारा झारखंड में पहली बार महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया जा रहा हैं। महिलाएं भी स्वाभिमान से पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चले यह सिर्फ भाजपा सरकार द्वारा ही संभव हो पाया हैं। इसलिए आज गर्वपूर्वक भाजपा से जुड़ रही हूँ।
मौके पर मुख्य रुप से माननीय मुख्यमंत्री सह विधायक के प्रतिनिधि पवन अग्रवाल,भाजपा पूर्व विधानसभा संयोजक संजीव सिंह, जिला सदस्यता प्रभारी खेमलाल चौधरी,भाजयुमो जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा, भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर ,भाजयुमों बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, सपन राय, अरुण तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, मनमोहन लाल जी, विकेश सिंह उपस्तिथ थे।