Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बोकारो में खुलेगा रोजगार का द्वार — 1000 प्रत्यक्ष तो हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार:रघुवर दास, मुख्यमंत्री
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    बोकारो में खुलेगा रोजगार का द्वार — 1000 प्रत्यक्ष तो हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार:रघुवर दास, मुख्यमंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 11, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बोकारो में 350 करोड़ से बनेगा ऑयल डिपो और एलपीजी बॉटलिंग प्लांट

    जन्माष्टमी पर 43 लाख लाभुकों को दूसरी गैस भराई निःशुल्क मिलेगी

    बोकारो में खुलेगा रोजगार का द्वार — 1000 प्रत्यक्ष तो हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार:रघुवर दास, मुख्यमंत्री
    2030 तक 300 मिलियन टन स्टील का उत्पादन होगा– बड़ा हिस्सा झारखंड से:धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री
    मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास तथा केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने बोकारो के राधानगर गांव में 250 करोड़ से आयल डिपो तथा 100 करोड़ से एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का संयुक्त रुप से शिलान्यास किया
    ============
    बोकारो में 350 करोड़ से ऑयल डिपो और एलपीजी बॉटलिंग प्लांट परियोजनाओं से बोकारो जिले में लगभग 1000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार और कई हजार लोगों को भी इन परियोजनाओं से अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।

    *देश के अन्य हिस्सों के मुकाबले दोगुनी रफ्तार से झारखण्ड का विकास*

    श्री रघुवर दास ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास वहां पेट्रोल और डीजल के खपत में हुई बढ़ोतरी से नापा जा सकता है। देश के बड़े शहरों में 7-8% की दर से पेट्रोल डीजल की खपत बढ़ रही है, वहीं झारखंड के बड़े शहरों में 15% की दर से पेट्रोल- डीजल की मांग में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह आंकड़ा इस बात का सूचक है कि झारखंड देश के अन्य हिस्सों के मुकाबले दोगुनी रफ्तार से विकसित हो रहा है।

    *उज्जवला के लाभुक बहनों को दूसरा भरा हुआ सिलेंडर मुफ्त*

    मुख्यमंत्री श्री दास ने यह भी कहा कि आने वाले कृष्ण जन्माष्टमी के दिन झारखंड राज्य के सभी 5 प्रमंडलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उज्जवला योजना की लाभुक सभी 43 लाख महिलाओं को राज्य सरकार की तरफ से दूसरा भरा हुआ सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। यह झारखंड की की बहनों को मुख्यमंत्री की तरफ से राखी के त्यौहार का उपहार होगा।

    *10,000 करोड रुपए पेट्रोलियम व औद्योगिक क्षेत्र में लगाए जा रहे*

    अपने संबोधन में *केंद्रीय मंत्री पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय श्री धर्मेंद्र प्रधान* ने कहा कि कहा कि आने वाले वर्षों में कुल 10,000 करोड रुपए पेट्रोलियम व औद्योगिक क्षेत्र में लगाए जा रहे विभिन्न परियोजनाओं व कारखानों में खर्च किए जाएंगे। भारत सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक 300 मिलियन टन स्टील का प्रोडक्शन पूरे देश में होगा जिसका एक बहुत बड़ा हिस्सा झारखंड राज्य से आएगा।

    *रोजाना ढाई सौ ट्रक बोकारो से निकलेंगे और राज्य के विभिन्न शहरों में गैस की सप्लाई करेंगे*

    श्री प्रधान ने यह भी बियाडा में लगाए जा रहे एलपीजी बॉटलिंग प्लांट से रोजाना ढाई सौ ट्रक बोकारो से निकलेंगे और राज्य के विभिन्न शहरों में गैस की सप्लाई करेंगे। इसकी वजह से भी बहुत से लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि झारखंड में पेट्रोल की डिमांड बढ़ी है। यह इस बात को दर्शाता है कि लोग साइकिल से मोटरसाइकिल की तरफ बढ़ रहे हैं और यह झारखंड के आर्थिक सामाजिक विकास का बहुत ही बड़ा सूचक है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कथन को दोहराया कि जब पूर्वी भारत का सही मायने में विकास होगा तभी भारत का विकास पूर्ण होगा।

    *महत्वपूर्ण तथ्य—*

    *★बियाडा के औद्योगिक क्षेत्र में 20 एकड़ भूमि पर एलपीजी बॉलिंग प्लांट झारखंड में गैस वितरण के लिए सिलेंडर रिफिल टर्मिनल पॉइंट होगा। यहां से पूरे झारखंड राज्य में भरे हुए गैस सिलेंडर का वितरण होगा।*

    *★राधानगर ग्राम में 73 एकड़ में बनने वाले आयल डिपो में तेल का भंडारण होगा। इस आयल डिपो से समस्त झारखंड के पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल का वितरण होगा।*

    *★ऑयल डिपो में तेल की आपूर्ति रेलवे से होगी। भविष्य में असम के नुमालीगढ़ रिफायनरी से पाइप के माध्यम से जोड़ दिया जाएगा, जिससे इस ऑयल डिपो में तेल की अनवरत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।*

    *महत्त्वपूर्ण उपस्थिति*

    *इस कार्यक्रम में मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार श्री अमर कुमार बाउरी, सांसद गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र श्री चंद्रप्रकाश चौधरी, सांसद धनबाद लोकसभा क्षेत्र श्री पी एन सिंह, सांसद पुरुलिया लोकसभा क्षेत्र श्री ज्योतिर्मय महतो, विधायक बेरमो श्री योगेश्वर महतो बाटुल, विधायक बोकारो श्री विरंची नारायण, डीआईजी श्री प्रभात कुमार, बोकारो के उपायुक्त श्री कृपानंद झा, बोकारो के पुलिस अधीक्षक श्री पी. मुरूगन, सेल के सभी पदाधिकारी, हजारों की संख्या में बोकारो वासी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग की ओर से 500 पौधे निशुल्क वितरित किया गया
    Next Article डॉ राजेश कुमार ठाकुर की धर्मपत्नी रानी ठाकुर ने ली भाजपा की सदस्यता

    Related Posts

    दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने की ओर भारत

    September 30, 2026

    13वां प्रागज्योति अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव संपन्न

    September 30, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    September 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने की ओर भारत

    13वां प्रागज्योति अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव संपन्न

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    कोलकाता में ग्राहक पंचायत के अभ्यास वर्ग में हंगामा, मारपीट का आरोप

    दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध क्रशर सील, खनिज और वाहन जब्त

    हृदय दिवस : ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

    टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन

    अयोध्या में मुआवजे के मुद्दे से बढ़ी सियासी सरगर्मी, 2027 से पहले भाजपा-सपा आमने-सामने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.