Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टोक्यो ओलिंपिक 1 साल के लिए स्थगित, जापानी मंत्री ने कहा- कोविड-19 खत्म होने के बाद सोचेंगे
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    टोक्यो ओलिंपिक 1 साल के लिए स्थगित, जापानी मंत्री ने कहा- कोविड-19 खत्म होने के बाद सोचेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टोक्यो (जापान). जापान के टोक्यो में इसी साल होने वाले ओलिंपिक 1 साल के लिए टाल दिए गए हैं. जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष थॉमक बाक के बीच मंगलवार मार्च को हुई बातचीत के बाद गेम्स को टालने पर सहमति बनी. अब यह खेल 2021 की गर्मियों में होंगे. आईओसी पर लगातार खेलों को टालने का दबाव बढ़ रहा था. यह गेम्स इस साल 24 जुलाई से 9 अगस्त के बीच होने थे. प्रधानमंत्री आबे के घऱ पर मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक हुई. इसके बाद ओलिंपिक मंत्री साइको हाशिमोतो ने कहा- टोक्यो ओलिंपिक तभी हो सकते हैं, जब कोरोनावायरस खत्म होगा. कनाडा और ऑस्ट्रेलिया पहले ही ओलिंपिक में हिस्सेदारी से इनकार कर चुके हैं.

    खिलाडिय़ों की सुरक्षा महत्वपूर्ण

    कनाडा ने एक बयान जारी कर कहा- कनाडा ओलिंपिक कमेटी (सीओसी) और कनाडा पैरालिंपिक कमेटी (सीपीसी) ने एथलीट आयोग, नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन और कनाडा सरकार से चर्चा कर अपने खिलाडिय़ों को टोक्यो नहीं भेजने का कठिन फैसला लिया है. हमारे लिए खिलाडिय़ों और विश्व समुदाय के स्वास्थ्य के अलावा कुछ महत्वपूर्ण नहीं है.

    ओलिंपिक कैंसल करना एजेंडे में नहीं : आईओसी

    इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा कि ओलिंपिक को स्थगित करने का एक विकल्प है, लेकिन कैंसल करना हमारे एजेंडे में नहीं है. बाक ने कहा, हमने साझीदारों के साथ दुनियाभर के हालात और ओलिंपिक पर पडऩे वाले प्रभाव को लेकर चर्चा की थी. इसमें गेम्स को स्थगित करना भी शामिल है. फैसला अगले 4 सप्ताह में ले लिया जाएगा.

    अमेरिका के 70 फीसदी खिलाड़ी ओलिंपिक को टालने के पक्ष में

    अमेरिका के 70 फीसदी से ज्यादा खिलाड़ी ओलिंपिक को टालने के पक्ष में हैं. अमेरिकी अखबार यूएसए टुडे ने 300 अमेरिकी खिलाडिय़ों से ओलिंपिक के आयोजन को लेकर सवाल पूछे. 70 फीसदी खिलाडिय़ों ने कहा कि गेम्स स्थगित हो जाने चाहिए जबकि 23 फीसदी ने कहा कि यह उस समय के हालात पर निर्भर करेगा कि गेम्स होने चाहिए या नहीं. जब उन खिलाडिय़ों से पूछा गया कि टोक्यो ओलिंपिक तय समय पर होना चाहिए तो 41 फीसदी ने कहा कि यह सही आइडिया नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअयोध्या में रामलला को अस्थायी मंदिर में किया गया शिफ्ट
    Next Article उपायुक्त नैंसी सहाय ने सोशल मीडिया का सतर्कता व समझदारी के साथ उपयोग करने की अपील की

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.