Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में किसी की जमीन कोई भी नहीं छीन सकेगा:मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड में किसी की जमीन कोई भी नहीं छीन सकेगा:मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुमका : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि ऐसी अफवाह फैलायी गयी कि सरकार उनकी जमीन छीन लेगी, पर पिछले साढ़े चार वर्षों में सरकार ने लोगों का विश्वास जीतने का काम किया है. सोमवार को दुमका में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जनता भी अब जान चुकी है कि किसी भी व्यक्ति का जमीन कोई नहीं छीन सकता. लोगों को बहकाने वालों की अब दाल नहीं गलनेवाली. क्योंकि राज्य सरकार ग्रामीण जनजीवन में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है. अब गांवों में भी शहरों की तरह रोशनी, पेयजल, सड़क इत्यादि सुविधाएं रहेगी. यह यहां रोजगार के नये अवसर प्रदान करेंगे.पलायन भी रुकेगा.
    मुख्यमंत्री ने भाकपा माओवादियों को स्पष्ट चेतावनी देते कहा है कि लोकतंत्र को चुनौती दी या कानून के साथ खिलवाड़ किया, तो पाताल से भी निकाल कर मार दिये जायेंगे. कहा कि झारखंड में उग्रवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा है.
    यह संभव हुआ है बेहतर पुलिस प्रशासन की वजह से, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगा कर उग्रवादियों की कमर तोड़ दी है. 2014 से पूर्व राज्य में उग्रवाद की क्या स्थिति थी यह सर्वविदित है. बंदूक की नोक पर व्यवस्था नहीं बदली जा सकती. विकास से ही लोहरदगा का पेशरार, लातेहार का सरजू व चाईबासा के गुदड़ी जैसे गांव की फिजां बदल गयी है.
    सीएम ने कहा कि सरकार संताल परगना के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है. पिछले साढ़े चार वर्षों में सरकार ने संताल परगना में विकास की नयी लकीर खींची है. जनता खुशहाली के साथ अपना जीवन यापन करे यही सरकार की सोच है. आदिवासी समाज के जीवन स्तर में सुधार आये. आदिवासी समाज के लोग हर क्षेत्र में आगे बढ़े. इस दिशा में सरकार निरंतर काम कर रही है. अगर पिछले 70 वर्षों में आदिवासी समाज के एक-एक गांव को विकास के पथ पर लाया जाता तो आज तस्वीर कुछ और होती.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोनाल्डो ने खरीदी दुनिया की सबसे महँगी कार, कीमत 86 करोड़
    Next Article विधानसभा चुनाव गठबंधन के साथ पर नेतृत्व झामुमो करेगा:हेमंत सोरेन

    Related Posts

    BFC कुचिंडा ने जीता O.P. जिंदल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026

    August 19, 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने दोहरी चुनौती: छात्रों का न्याय या कर्मचारियों का भविष्य

    August 19, 2026

    नितिन नवीन की नई टीम: अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलन, 2029 की तैयारी

    August 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    BFC कुचिंडा ने जीता O.P. जिंदल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने दोहरी चुनौती: छात्रों का न्याय या कर्मचारियों का भविष्य

    नितिन नवीन की नई टीम: अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलन, 2029 की तैयारी

    *बारिश में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबा घरेलू सामान*

    दुखनी सोरेन मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिली

    मानगो निगम बोर्ड बैठक पर उप महापौर के सवाल, डीसी से विधिक समीक्षा की मांग

    डोमजूड़ी पंचायत में झारखंड आंदोलनकारी एवं दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र का वितरण

    25 अगस्त को सोनारी में विशेष रक्तदान शिविर, ध्यान और आध्यात्मिक अनुभूति का भी होगा अनुभव

    विश्व फोटोग्राफी दिवस पर करीम सिटी कॉलेज में फोटोग्राफी वॉक

    कौशल प्रशिक्षण से रोजगार तक पहुंचे जिले के युवा, डीसी ने तय की जवाबदेही

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.