झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधीजी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु जीवन की कामना के साथ ही उन्होंने कहा त्याग और तपस्या की मूर्ति श्रीमती सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेश संगठन निरंतर मजबूत होता रहा है और इस देश के इतिहास में जब भी त्याग की बात आएगी तो लोग सोनिया गांधी के कामों को कभी भुला नहीं पाएंगे श्रीमती गांधी ने प्रधान मंत्री जैसे सर्वोच्च पद का त्याग कर इस देश की राजनीति में एक मिसाल कायम की थी जो सदियों सदियों तक याद किया जाता रहेगा आज पूरे कोलाहन एवं झारखंड में श्रीमती गांधी की जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने पूरे हर्षोल्लास एवं सादगी के साथ मनाया क्योंकि श्रीमती गांधी का यह संदेश था कि देश के किसान इस ठंड में ठिठुर रहे हैं और केंद्र की सरकार कुंभकरण निद्रा में सोई हुई है इसलिए उन्होंने अपने जन्मदिन पर पार्टी करयकरताओ
से आह्वान किया था वह सादगी से ही बनाएं