Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई में बाइक टकराने के विवाद के बाद फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जुगसलाई में बाइक टकराने के विवाद के बाद फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई में बाइक टकराने के विवाद के बाद फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक बाजार स्थित धर्मशाला रोड पर मंगलवार देर रात को हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने बरोदा घाट निवासी शुभम ठाकुर को निशाना बनाकर गोली चलाई। हालांकि राहत की बात यह रही कि गोली उन्हें नहीं लगी और वह इस हमले में बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत एक मामूली बाइक टकराने के विवाद से हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौच और विवाद में बदल गई। मामला शांत होने के बजाय और बढ़ गया तथा आरोपियों ने शुभम का पीछा करना शुरू कर दिया।
    बताया जा रहा है कि शुभम अपनी जान बचाने के लिए धर्मशाला रोड स्थित अपने घर की ओर भाग रहे थे। इसी दौरान पीछा कर रहे बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
    शुभम जिस शैक्षणिक संस्थान में अध्ययन करते हैं, उसके संचालक उज्ज्वल कुमार ठाकुर ने बताया कि एक साधारण विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। उन्होंने कहा कि समय रहते शुभम सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
    घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को खंगाल रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
    फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

    जुगसलाई में बाइक टकराने के विवाद के बाद फायरिंग युवक बाल-बाल बचा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेम्को के बीमार दिहाड़ी मजदूर रसु कर्मकार को मिली राहत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान
    Next Article आतंकवाद का इस्तेमाल सरकार की नीति के तौर पर करने वाले देशों का मुकाबला करे एससीओ : मोदी

    Related Posts

    साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर

    September 3, 2026

    एसआईआर दावा-आपत्ति को लेकर कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर मतदाताओं की मदद का आह्वान

    September 3, 2026

    फर्जी फिजियोथेरेपी क्लीनिक की आड़ में नर्सिंग होम चलाने का आरोप, फरार चिकित्सक डॉ. एनके सिन्हा देवघर से गिरफ्तार

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर

    एसआईआर दावा-आपत्ति को लेकर कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर मतदाताओं की मदद का आह्वान

    फर्जी फिजियोथेरेपी क्लीनिक की आड़ में नर्सिंग होम चलाने का आरोप, फरार चिकित्सक डॉ. एनके सिन्हा देवघर से गिरफ्तार

    निखार सबलोक हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, यूपी के दो कथित शूटर हथियार के साथ गिरफ्तार

    PNM और OSL की मनमानी से केरेडारी-टंडवा मुख्य सड़क पर जाम, ब्लैकलिस्ट करने की मांग

    केरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न

    दलमा में बने कॉटेज पर 9 को होगी सुनवाई सरयू राय बोले- विधानसभा में सरकार का जवाब संतोषजनक नहीं 

    शिक्षा के प्रकाश से समाज निर्माण को मिलेगी नई दिशा

    पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी

    साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.