Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षा के प्रकाश से समाज निर्माण को मिलेगी नई दिशा
    झारखंड

    शिक्षा के प्रकाश से समाज निर्माण को मिलेगी नई दिशा

    nizamBy nizamSeptember 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिक्षा के प्रकाश से समाज निर्माण को मिलेगी नई दिशा

    शिक्षक दिवस पर तीन शिक्षक-शिक्षिकाएं होंगी सम्मानित, जनहित संरक्षण ट्रस्ट की बैठक में अहम निर्णय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जनहित संरक्षण ट्रस्ट, जमशेदपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक उपाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे जनहित एवं सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई तथा भविष्य में समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के हित में किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।
    बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि शिक्षा समाज में बदलाव और विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है। शिक्षा का प्रकाश ही समाज को जागरूक, सशक्त और प्रगतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी सोच के साथ ट्रस्ट द्वारा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।
    बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि 05 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा एवं समाज निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले तीन शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। ट्रस्ट का मानना है कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान नहीं करते, बल्कि अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से समाज के भविष्य को दिशा देते हैं। शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना समाज के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सम्मान है।
    बैठक में अध्यक्ष रंजीत राम, उपाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, सचिव श संदीप सिंह, कोषाध्यक्ष पी. पी. भगत, सदस्य नलिनी सिन्हा एवं सदस्य निधि कुमारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व सांसद शैलेंद्र महतो ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
    Next Article दलमा में बने कॉटेज पर 9 को होगी सुनवाई सरयू राय बोले- विधानसभा में सरकार का जवाब संतोषजनक नहीं 

    Related Posts

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    September 16, 2026

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    September 16, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में यातायात व्यवस्था में बदलाव

    डेहरी के होटल में देह व्यापार का खुलासा, आपत्तिजनक स्थिति में 4 महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.