Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जीविका दीदी के मांग पर किया गया था शराब बंदी :नीतीश
    Uncategorized

    जीविका दीदी के मांग पर किया गया था शराब बंदी :नीतीश

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चन्दन शर्मा 

    ————————-
    बिहार ब्युरो चीफ

    बेगूसराय : बिहार में पूर्ण शराबबंदी दहेज प्रथा उन्मूलन और बाल विवाह मुक्ति के लिए सीएम नीतीश कुमार शनिवार को समाज सुधार अभियान यात्रा में बेगूसराय पन्हास स्थित आईटीआई के मैदान में पहुंचे! उन्होंने यहां के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जीविका की दीदियों द्वारा स्टेज के बगल में लगाए गए फोटो गैलरी का मंच पर चढ़ने के पहले गहन अवलोकन किया! इसके बाद मुख्यमंत्री ने बेगूसराय के अलावा खगड़िया जिला की जीविका की दीदियों के साथ संवाद किया! इस आयोजन के दौरान जीविका दीदियों ने मंच से अपने-अपने अनुभवों को साझा किया! इस आयोजन के दौरान जीविका की दीदियों ने जीविका से संबंधित स्वागत गीत की भी प्रस्तुति दी! मंच से मुख्य सचिव जनाब अमीर सुवहानी, डीजीपी एस के सिधल, व अन्य मंत्रियों ने भी जीविका दीदियो को संबोधित किया!
    उनके संबोधन के बाद सीएम नीतीश कुमार ने विभिन्न सरकारी योजनाओं को लेकर जीविका की दीदियों को डम्मी चेक प्रदान किया! सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि 9 जुलाई 2015 को जीविका दीदियों की मांग पर उन्होंने बिहार में पूर्ण शराबबंदी करने का निर्णय लिया था! फिर जब नवंबर 2015 में मेरी सरकार बनी तो इसे राज्य में लागू कर दिया! सीएम ने शराबबंदी का विरोध करने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट है कि कोरोना जैसी महामारी से ज्यादा लोग शराब पीने से मारे गए हैं! जहरीला शराब पीने से लोग मर रहे हैं! इससे स्पष्ट हो जाता है ,कि दारु पीना कितना बुरी बात है! शराब पीने से सबसे ज्यादा मानसिक बीमारी, आपसी झगड़ा और दुनिया में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं शराब पीने के कारण होता है!
    सीएम ने कहा बापू ने कहा था कि शराब आदमियों से न सिर्फ उनका पैसा छीन लेती है, बल्कि बुद्धि भी हर लेती है!शराब के सेवन से कई बीमारियां होती है! सीएम ने कहा बिहार की जनता के द्वारा हमें वर्ष 2005 से सेवा करने का मौका दिया गया है! इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास के साथ साथ महिलाओं और लड़कियों के उत्थान के लिए भी बहुत सारे काम किए हैं! उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करने के साथ-साथ समाज सेवा भी जरूरी है! आज बिहार में लोगों की आमदनी बढ़ी है! मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि जो भी लोग दहेज लेकर शादी विवाह करते हैं ,उनमें वो शामिल ना हो!
    मौके पर आयुक्त प्रेम सिह मीणा, डीएम अरविन्द कुमार वर्मा, एसपी योगेन्द्र कुमार, डीआईजी सत्य वीर सिह के अलावे, मंत्री सुनील कुमार, मदन सहनी, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, मटिहानी विधायक राजकुमार सिह, परवर्ती विधायक संजीव कुमार बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता , जिला जदयू अघ्यक्ष रूरल राय, भाजपा विधायक भी उपस्थित थे!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंघीया थाना पर आयोजित जनता दरबार मे 3मामले का निष्पादन किया गया
    Next Article श्रीराम कथा में राम-सीता विवाह के प्रसंग की हुई कथा, प्रसंग सुनकर श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे, संगीतमय कथा पर घंटों झूमते रहे श्रद्धालु

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.