Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला प्रशासन द्वारा सील किए गए कुछ भवनों के अंदर कैसे हो रहा था काम, कटघरे में प्रशासन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    जिला प्रशासन द्वारा सील किए गए कुछ भवनों के अंदर कैसे हो रहा था काम, कटघरे में प्रशासन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कदमा के न्यू रानी कुदर में नक्शा विचलन कर भवन निर्माण का मामला
    जिला प्रशासन द्वारा सील किए गए कुछ भवनों के अंदर कैसे हो रहा था काम, कटघरे में प्रशासन
    कदमा न्यू रानी कुदर में नक्शा विचलन कर बन रही बहू मंजिली इमारतों जिसे जिला प्रशासन द्वारा सील किया गया था उनमें से कुछ का सील तोड़कर भीतर भीतर निर्माण का कार्य किया जा रहा था. सूचना मिलने के बाद जिसे धालभूम एसडीओ नीतीश कुमार सिंह द्वारा बंद करवा दिया गया है. फिर से उन्हें सील किया गया है और उस पर निगरानी भी रखी जा रही है. यह कहना स्वयं एसडीओ नीतीश कुमार सिंह का ही है . लेकिन सवाल उठता है कि जिला प्रशासन द्वारा सील किए गए भवनों का सील कैसे और किसकी शह पर तोड़ा गया. कानून को ठेंगा दिखाते हुए भवनों के मालिकों ने अपना कार्य जारी रखा. ऐसा करने वालों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई भी जिला प्रशासन द्वारा नहीं की गई है. हालांकि एसडीओ का कहना है कि पीछे के रास्ते से अथवा अन्य दूसरे रास्ते से कुछ लोग अंदर प्रवेश कर काम जारी रखे हुए थे . लेकिन ऐसा करना भी कानूनन जुर्म है. सिर्फ पुन: इन भवनों को सील बंद कर दिया जाना पर्याप्त नहीं है. स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर गंभीर चर्चा है कि आखिर इन भवनों के मालिकों की पहुंच कहां तक है . वैसे तो पैसे, पहुंच और पैरवी का बोलबाला है. दरअसल बुधवार को सूचना मिलने के बाद एसडीओ धालभूम नीतीश कुमार सिंह कदमा न्यू रानी कुदर पहुंचे और नक्शा विचलन करने के कारण एक भवन को सील कर दिया गया. जबकि 8 भवनों के नक्शा विचलन की शिकायत की जांच अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को सौंपी गई और कहा गया कि रिपोर्ट आने के बाद इन भवनों के मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी . इसी दौरान पता चला कि प्रशासन द्वारा सील किए गए कुछ भवनों के भीतर काम हो रहा है . जांच में एसडीओ ने इसे सही पाया और फिर से उसे बेहतर तरीके से सील कर निगरानी में रखा गया है . अनुमंडल अधिकारी ने बुधवार को जिस भवन को सील किया है,उसके मालिक को कागजात के साथ एसडीओ कोर्ट में हाजिर होने और अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए . दूसरी ओर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने पूर्व में भवन मालिक को नोटिस देकर अवैध तरीके से किए जा रहे भवन निर्माण कार्य को रोकने का आदेश दिया था, ताकि नक्शा विचलन की जांच कराई जा सके . लेकिन भवन मालिक ने निर्माण कार्य बंद नहीं किया . उल्लेखनीय है कि झारखंड बिल्डिंग बायलॉज के अनुसार नक्शा विचलन की स्थिति में बिल्डिंग मालिक को अक्षेस के विशेष पदाधिकारी के नाम आवेदन देकर दोबारा नक्शा पारित करवाने के बाद पुनः निर्माण कार्य शुरू कराया जा सकता है. इतना ही नहीं नक्शा विचलन के नियमों के तहत भवन के बाहरी हिस्से को तोड़ना भी होगा. तभी पुनः निर्माण की अनुमति मिल सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी हनुमान मंदिर में हिंदू जागरण मंच ने किया महाआरती
    Next Article बिहार में एनडीए की जीत पर भाजपा नेता दीपू सिंह ने समर्थकों के साथ मनाया जश्न

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.